

नागौर // राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत नागौर की कार्यकारिणी व शिक्षक बैठक का आयोजन स्थानीय नेहरू पार्क में हुआ। जिलाध्यक्ष अर्जुन राम लोमरोङ ने बताया श्री गंगानगर में आयोजित होने वाले 61वां राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन में नागौर जिले की भागीदारी व शिक्षक- शिक्षार्थी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा होगी।वहीं आगामी दिनों में शिक्षकों के विभिन्न ज्वलन्त मुद्दों पर वार्ता प्रस्तावित है,के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
शैक्षिक व गैर शैक्षिक कार्य शिविरा पंचाग अनुसार संचालन करने, निशुल्क पाठ्यपुस्तक व कार्य पुस्तिका विधालय तक सत्र प्रारंभ में पहुंचाने, आईटीसी लैब में उपलब्ध संसाधनों को क्वालिटी सुधार व संचालन व व्यवस्था विधालय समिति को देने, गैर शैक्षिक गतिविधियों पर रोक लगाने व शैक्षिक वातावरण बचाने के विभिन्न मुद्दों, पोषाहार राशि के बकाया भुगतान व अग्रिम राशि जमा करवाने, 2007-2008 में नियुक्त कार्मिकों की वेतन विसंगतियों को दूर करने, विधालयों में उपलब्ध करवाये जा रहे निम्न स्तर के विज्ञान व गणित किट,शिक्षक- प्रशिक्षण में बैठक व भोजन मीनू की अव्यवस्थाओं को दूर करने, प्रशिक्षण में प्रकाशित सामग्री व नोट बुक्स उपलब्ध करवाने,विभागीय सूचनाओं हेतु उचित समय की मांग, शिक्षकों को गैर शैक्षिक कार्य से मुक्ति,अवकाश के दौरान परीक्षा कार्य पर उपार्जित अवकाश देय करने,जैसे मुद्दों के साथ संघ सदस्यता अभियान जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए संघ संगरक्षक शिक्षक नेता मेहराम नगवाङिया ने संघ की शक्ति व संगठन पर प्रकाश ङालते हुए शैक्षिक प्रतिबद्धता व एकता पर बल दिया गया।श्री गंगा नगर में 17व 18 जनवरी को आयोजित होने वाले संघ के राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन को सफल बनाने व नागौर की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्य योजना पर सभी कार्य कारिणी सदस्य व शिक्षक बैठक में विचार विमर्श कर प्रभार वितरण किया गया,सम्मेलन में भागीदारी हेतु जनसम्पर्क व प्रचार- प्रसार सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में संरक्षक मेहराम नगवाङिया, संधर्ष समिति संयोजक बहादुर राम खिलेरी,जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश सेन, राधेश्याम गोदारा नागौर उपशाखा अध्यक्ष हरजीत काला, कोषाध्यक्ष मांगीलाल देवङा,कार्यालय मंत्री संजय कुमार व्यास, धन्नाराम साॅखला, राम कुमार सारस्वत,रामप्रसाद चौधरी,सोनाराम सेन,गिरिश कुमार, प्रदीप माथुर, कैलाश बोराणा, प्रहलाद लोमरोङ, रमेश बेङा, नरसीराम बसवाणा, परमेश्वर गोदारा, लुणाराम चौधरी, गजानंद राकावत, हजारीराम पुनिया, गंगा सिंह राजपुरोहित,देवेन्द्र परिहार, सहित शिक्षकों ने भाग लिया।



