वी सर्व कम्यूनिटी द्वारा पक्षियों के लिए पानी के द्वारा बांधे गए परिंडे

धर्म-कर्म

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ ज्योति मिर्धा रही मौजूद

नागौर // जैन नौ छत्ररीया दादावाडी़ एंव शारदा बाल विधालय में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा एंव नागौर पुर्व विधायक मोहन राम चौधरी, नागौर सभापति मीतु बोथरा ने दादा कुशल गुरु देव व भगवान महावीर स्वामी के दर्शन कर मुक पक्षीयों के लिए परिड़े बांधे। इस अवसर पर भारतीय पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा ने वी सर्व कम्यूनिटी द्वारा किया जा रहे इस कार्य की बहुत ही सहराना की।

वी सर्व कम्यूनिटी की सदस्या श्रेया बोथरा ने कहा कि हम एक पक्षी सेवा पहल चला रहे हैं ओर हमारे द्वारा पक्षीयों के लिए 7 दिन से अलग अलग जगहों पर परिंड़े लगा रहे है। उन्होंने बताया कि जिनको निशुल्क परिंड़े की जरूरत है वो हमारे से संपर्क कर सकते हैं।

वी सर्व कम्यूनिटी की सदस्य लोकेश ने बताया कि जिस प्रकार हम इंसान गर्मी को सहन नहीं कर पाते हैं। इस पक्षीयों को गर्मी सहन कर पाना बहुत कठिन है। पक्षीयों की संख्या भी बहुत कम होती जा रहीं हैं। हमारा 500 परिंदे लगाने का लक्ष्य है ओर हमने अभी तक 150 परिंड़े लगा चुके हैं।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर खरतरगच्छ संघ के अध्यक्ष गौतम कोठारी, पार्षद नवरतन बोथरा, पार्षद मीकू राव, अनिल बांठिया, प्रदीप कुमार डागा, विमलेश बोथरा, कमल बांठिया,पार्षद प्रतिनिधि कपिल तोलावत,नागौर के पुर्व प्रधान ओमप्रकाश सेन, एवं भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद थे।