

50 भैया बहनों ने एक साथ किया शास्त्रीय राग का गायन और वादन
नागौर // शारदा बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय नागौर का वार्षिकोत्सव रामद्वारा के महंत जानकीदास महाराज के पावन सानिध्य में तथा अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंपालाल जीनगर के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि GSW सीमेंट के डायरेक्टर निदेशक श्रीमती छवि सैनी रही। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र के सह क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख योगेंद्र कुमार रहे। अतिथियों ने दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदन सब मिल गाएं की नृत्य के साथ प्रस्तुति दी। इसके बाद राजस्थानी नृत्य एकल गीत कवि सम्मेलन के साथ ही शिशु वाटिका के छोटे-छोटे भैया बहनों द्वारा सामूहिक वार्षिक गीत संस्कृत गीत आदि का गायन किया संगीत में विद्यालय के करीब 50 भैया बहनों ने एक साथ हारमोनियम तबले पर वादन करके शास्त्रीय राग बिलावल का गायन और वादन किया जो की बहुत ही आकर्षण का केंद्र रहा।

शारीरिक प्रदर्शन में भैया बहनों द्वारा नि:युद्ध दंडयोग व्यायाम योग योग चाप योगासन तथा घोष का शानदार वादन आदि की प्रस्तुति विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा वार्षिक उत्सव के अवसर पर दी गई । कार्यक्रम का संचालन आचार्य मिनाक्षी शर्मा के नेतृत्व में भैया प्रियांशु बहन नंदिनी जोशी तनीषा सिंवर ने किया। उच्च प्राथमिक भाग के प्रधानाचार्य अरविंद बौड़ा ने विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया बालिका भाग की प्रधानाचार्य श्रीमती कमला चारण ने मंचस्थ अतिथियों का परिचय एवं स्वागत करवाया जबकि प्रबंध समिति के अध्यक्ष केवलराज बछावत ने धन्यवाद ज्ञापित किया राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
सह शैक्षणिक गतिविधियों से होता है विद्यार्थियों का विकास: योगेंद्र कुमार

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक योगेंद्र कुमार ने कहा कि अध्यापकों एवं छात्रों का भी बराबर योगदान विद्या भारती के विद्यालयों में तथा संस्थाओं में रहता है। विद्या भारती संस्था में भारतीय संस्कारों की झलक शारीरिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा समाज को मिलती है तथा विद्यालय में भैया बहनों का सर्वांगीण विकास सह शैक्षिक गतिविधियों के द्वारा ही होता है उन्होंने कहा कि संस्कार विहीन शिक्षा निरर्थक है विद्या भारती लगातार शिक्षा के क्षेत्र में अपने उद्देश्य के साथ आगे बढ़ रही है उन्होंने कहा कि बालकों के मन और स्वाभिमान से ही देश महान बनता है तथा संस्कारवान विद्यार्थी ही आगे जाकर देश के जागरूक नागरिक बनेंगे और श्रेष्ठ पद प्राप्त कर तथा जिम्मेदार नागरिक बनेंगे उन्होंने नागरिक कर्तव्य का निर्वहन करने पर तथा स्वदेशी की रक्षा, पर्यावरण की रक्षा, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक शिष्टाचार, आदि विषयों पर अपने उद्बोधन के द्वारा विद्यार्थियों और शहर वासियों का मार्गदर्शन किया।
प्रेरणा लेकर विद्यार्थियों को आगे बढ़ना चाहिए: जीनगर
इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंपालाल जिनगर ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर आगे बढ़ने का प्रयास सभी विद्यार्थियों को करना चाहिए छोटा से छोटा प्राणी भी बड़ा से बड़ा कार्य कर सकता है इसलिए विद्यार्थियों को अपने जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा लेनी चाहिए जिसके कारण वह अपने जीवन में सफल हो सके।
इन्होंने भी रखे विचार
महंत जानकीदास महाराज ने इस अवसर पर कहा कि विद्या भारती के विद्यालयों में शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी ध्यान दिया जाता है उस शिक्षा के माध्यम से हम देश और समाज के लिए कुछ कर सकें ऐसा भाव उत्पन्न करना ही भारत की असली शिक्षा है।
जेएसडब्ल्यू सीमेंट के निदेशक श्रीमती छवी शर्मा ने विद्यार्थियों को अपने जीवन कल में आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हुए विद्यार्थियों को सामाजिक जीवन में भी कार्य करने की बात कही।
यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में नागौर के पूर्व विधायक मोहनराम चौधरी, आदर्श शिक्षण संस्थान के जिला अध्यक्ष हरिराम धारणिंया, वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर बाबूलाल भूतड़ा समाज सेवी भोजराज सारस्वत, संघ के विभाग प्रचारक गिरधारी लाल, शताब्दी विस्तारक रुद्र कुमार शर्मा ,सुधा अग्रवाल, श्रीमती मधु सोनी, मंजू सारस्वत, उषा बछावत, गेनाराम गुरु, पिंटूसा ललवानी, सहित विद्या भारती के अधिकारी कार्यकर्ता विद्यालय के भैया बहन प्रबंध समिति के सभी पदाधिकारी और शहर से पधारे प्रबुद्ध जन नागरिक अभिभावक माता बहने उपस्थित रहे ।



