

शास्त्रीय संगीत की राग बिलावल का होगा सामूहिक गायन और वादन।
नागौर // शहर के शारदा बाल निकेतन विद्यालय का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम 25 जनवरी को आयोजित किया जाएगा । विद्यालय के प्रधानाचार्य गेनाराम गुरु ने बताया कि 25 जनवरी शनिवार को दोपहर 1 बजे विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा शारीरिक प्रदर्शन का कार्यक्रम भी रहेगा इस कार्यक्रम के अंतर्गत घेाषवादन, योगचाप, योग व्यायाम, योगासन, तथा गीत नृत्य देशभक्ति कविताएं आदि कार्यक्रम विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे साथ ही समर्पण निधि में अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राओं को भी इस मौके पर सम्मानित किया जाएगा।
विद्यालय प्रबंध समिति के व्यवस्थापक घासीराम चौधरी ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जेएसडब्ल्यू सीमेंट के वरिंदर जी सैनी होंगे वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राजस्थान क्षेत्र के सह संपर्क प्रमुख योगेंद्र कुमार मुख्य वक्ता के नाते मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर आज विद्यालय परिसर में संपूर्ण कार्यक्रम का पूर्व अभ्यास भी किया गया।



