श्रमदान कर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया

शिक्षा

नागौर // श्री बलदेव राम मिर्धा राजकीय महाविद्यालय नागौर में विवेकानंद जयंती एवं केरियर डे के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में तृतीय विशेष एकदिवसीय शिविर आयोजित कर सम्मारोह पूर्वक युवा दिवस मनाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरसुख राम छरंग ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो.अविनाश व्यास एवं प्रो.जगदीश झिंझा के नेतृत्व में स्वयंसेवको ने महाविद्यालय परिसर में श्रमदान कर परिसर को साफ सुथरा किया।
श्रमदान के बाद आयोजित समारोह में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो.अविनाश व्यास ने बताया कि युवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी विवेकानन्द की तस्वीर के समक्ष माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत आगाज किया गया एवं उसके पश्चात
प्रो.झिंझा ने स्वामी विवेकानन्द की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए विवेकानंद के ध्येय वाक्य ‘उठो जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक मत रुको’ के साथ विद्यार्थियों को केरियर निर्माण के लिए एवं वर्तमान समय मे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए आने वाली चुनौतियों और बाधाओं सें पार पाने के लिए उन्नत तरीके से तैयारी करके ईच्छित लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है। साथ ही उन्होंने आध्यात्म पर सूक्ष्म विश्लेषण करते हुए चेतन अवचेतन मन की बात कही तथा विवेकानंद की आधुनिक समय में प्रासंगिकता पर विद्यार्थियों सें संवाद किया। एवं उसके बाद विवेकानन्द जयंती के अवसर पर आयोजित हुई भाषण, पोस्टर एवं क्विज प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
नई दिल्ली में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय युवा महोत्सव में विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग 2025 पर दिए गए सम्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया।
कार्यक्रम के समापन के पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा सड़क सुरक्षा सें संबधित जागरूकता के लिए चल रहे अभियान ” परवाह” के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संकाय सदस्य प्रो.लाखाराम, दिलीप, कैलाशदान सहित स्वयंसेवक उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम का संचालन प्रो.जगदीश राम झिंझा ने किया।