

धरम सज्जन ट्रस्ट व ऊर्जा थिएटर सोसायटी का कार्यक्रम
बीकानेर // धरम सज्जन ट्रस्ट बीकानेर व ऊर्जा थिएटर सोसाएटी के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले कार्यक्रमों की श्रृखंला में रविवार, 12 जनवरी को गंगाशहर रोड स्थित धरम सज्जन ट्रस्ट भवन में प्रख्यात कहानीकार-संपादक हरीश बी. शर्मा अपनी हिंदी और राजस्थानी कहानी का वाचन करेंगे।
कार्यक्रम संयोजक रंग निर्देशक-रंगकर्मी अशोक जोशी ने बताया की लेखकों और रंगकर्मीयों के बीच सेतु बनने वाली इस महत्ती योजना में हर माह एक प्रख्यात रचनाकार अपनी कहानियों का पाठ करते हैं। इस कड़ी में प्रख्यात कथाकार मालचंद तिवाड़ी, अनिरूद्ध उमट, मधु आचार्य ‘आशावादी’ कहानी पाठ कर चुके हैं।



