

बीकानेर // अयोध्या श्रीराम जन्म भूमि भव्य धाम की पहली वर्षगांठ पर सुभाषपुरा के श्री राधेश्याम शिव शक्ति मंदिर समिति की ओर से सुन्दरपाठ का आयोजन किया गया। हनुमान हत्था से आईं कैलाश सिंह भक्त मंडली ने संगीतमई पाठ किया।
मंदिर समिति के अनिल शर्मा, कमलकांत शर्मा, पृथ्वीसिंह, लोकेश गुप्ता, पदमसिंह, डूंगरसिंह, भारतभूषण, जितेश गौड, हरीश चावला, भूपेंद्र तिवारी, सुबोध मिश्रा, महेंद्रसिंह सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। इस दौरान पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया मंदिर में सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।



