




पर्यावरण विद् व सामाजिक कार्यकर्ता हुए सम्मानित
नागौर // अपना संस्थान व नगर परिषद नागौर के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय हरित संगम मेला 2025 संपन्न हुआ। संत जानकी दास महाराज के पावन सान्निध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित का मुख्य अतिथि में उद्बोधन प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम में पद्मश्री हिम्मता राम भांभू, पर्यावरण गतिविधि के राजस्थान शेत्र संयोजक विनोद मेलाना विशिष्ट अतिथि के रुप में विराजमान रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जोधपुर प्रांत प्रचारक विजयानंद का इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
पर्यावरण को सुरक्षित करना जरूरी: निंबाराम
इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रान्त प्रचारक निम्बाराम ने कहा कि शहरों में जो कचरे का उत्सर्जन हो रहा है। उससे कचरे के बड़े-बड़े पहाड़ पर बन रहे हैं। समाज जीवन में हम ही पर्यावरण का संरक्षण करने वाले हैं और उनका संरक्षण करने वाले हैं। इसलिए हमारा प्रयास कम से कम पर्यावरण दूषण का रहे। क्षेत्र पर्यावरण प्रभारी ने अपने-अपने संबोधन में कहा कि इस वर्ष महाकुंभ में चलाए गए एक थैली, एक थेला अभियान से कचरे के भार में पर्याप्त कमी आई है। समाज जीवन में छोटे-छोटे स्थानों पर समाज के अन्य बंधुओं द्वारा पर्यावरण क्षेत्र में उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। नागौर में पद्म श्री हिम्मताराम व सुखराम चौधरी के उदाहरण हम हमारे व्यक्तिगत जीवन में प्रेरणा देते हैं।कार्यक्रम में संत जानकीदास महाराज व पद्म श्री हिम्मताराम भांभू ने भी अपने विचार व्यक्त किए। भांभू ने अपनी स्वयं रचित कविता के माध्यम से राजस्थान के पर्यावरण व आत्मीय मानव व्यवहार को चित्रित किया।
प्लास्टिक मुक्त रहा संपूर्ण मेला
हरित संगम -2025 के प्रतियोगिता प्रभारी बालकिशन भाटी ने बताया कि इसमें प्लास्टिक गिलास के स्थान पर पेयजल के लिए तांबे के लोटे का प्रयोग किया गया। यह संपूर्ण मेला सिंगल प्लास्टिक का प्रयोग से मुक्त रहा। इस अभियान में अनेक संगठनों के साथ-साथ स्टॉल के प्रभारियों ने भी सहयोग किया। इस पर्यावरण के प्रति प्रेरक कार्य में पर्यावरण एवं वन्य जीव संरक्षण संस्थान, जोधपुर (कोशिश पर्यावरण सेवक टीम) तथा हिंदुस्तान स्काउट की टीम का पूर्ण सहयोग रहा। इस कार्य में जोधपुर के सामाजिक कार्यकर्ता खंभूराम बिश्नोई के नेतृत्व में अनिल बिश्नोई, अधिवक्ता शारदा बिश्नोई, पूनम बिश्नोई के साथ-साथ जगदीश गोदारा, निरमा खीचड़ व यशिका नैण द्वारा सहयोग किया गया।
सतोलिया में गोगेलाव खेल केंद्र बना विजेता
मेले के समापन दिवस पर आयोजित परंपरागत सतोलिया प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में खेल केंद्र गोगेलाव प्रथम व नागौर खेल केंद्र द्वितीय स्थान पर रहा जबकि महिला वर्ग में गोगेलाव खेल केंद्र ने खेल संकुल नागौर पर विजय प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालकों की तीन टांग प्रतियोगिता में बालक वर्ग में यश जांदू व देवांग की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं पवन व विशृत की जोड़ी द्वितीय विजेता बनी। बालिका वर्ग में माया जांगू व युविका प्रथम विजेता बनी जबकि लक्षिता व कनिष्का की जोड़ी ने द्वितीय विजेता का स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मंचस्थ अतिथियों व दर्शकों के अपार उत्साह के बीच नागौर के पंच गौरव कबड्डी खेल का प्रदर्शन बालिका खिलाड़ियों व बालक खिलाड़ियों द्वारा प्रदर्शन मैच द्वारा किया गया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर नागौर के पूर्व विधायक मोहन राम चौधरी, विभाग संघ चालक हनुमान सिंह देवड़ा, जिला संघ चालक मुकेश भाटी, विभाग प्रचारक गिरधारी लाल, सह विभाग कार्यवाह संजय सोनी, भूराराम चौधरी, माणक चौधरी, राम रतन बिश्नोई, जिला खेल अधिकारी सोहन राम गोदारा, श्रवण सोनी, आनंद पुरोहित, मनीष शर्मा, भोजराज सारस्वत, दिलीप शर्मा, हरिराम धारणिया, पार्षद नवरत्न बोथरा, शिव कुमार राव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय शर्मा ने किया वहीं नगर परिषद सभापति श्रीमती मीतू बोथरा द्वारा आभार ज्ञापित किया गया। इससे पूर्व मेला संयोजक मोहन राम सुथार द्वारा तीन दिवसीय मेले का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।
विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित
इस अवसर पर मंचस्थ अतिथियों द्वारा 225 विजेता खिलाड़ियों व विभिन्न सह शैक्षिक गतिविधियों में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। आयोजन समिति द्वारा मेले में लगी विभिन्न स्टॉल के प्रभारियों का भी सम्मान किया गया। इस पूर्व अवसर चैनार, राठौङी कुआ, तेलीवाङा व नया दरवाजा के विभिन्न समाज बंधुओं द्वारा डांडिया (गेर ) नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसमें अनेक नन्हे मुन्ने बालकों ने भी डांडिया अपने डांडिया नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। इस डांडिया नृत्य के कार्यक्रम में व्याख्याता रामचंद्र बालवा द्वारा ढोल की थाप के साथ बांसुरी वादन भी किया ।



