हरियालो राजस्थान के अंतर्गत पौधा वितरण

शिक्षा

स्वस्तिक चिह्न बना कर किया उत्साह वर्धन

नागौर // जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम बाराणी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हरियालो राजस्थान के अंतर्गत विद्यार्थियों को पौधे वितरित किए गए। राजस्थान सरकार ने हरियालो राजस्थान के अंतर्गत विद्यालयों को अधिकतम वृक्षारोपण का लक्ष्य दिया है जिसके अंतर्गत सभी बच्चों ने एक-एक पौधा लगाकर उसकी जिओ टेगिंग करने का संकल्प लिया। विद्यालय के व्याख्याता मोहम्मद यूसुफ पठान, शारीरिक शिक्षक मन सुखराम बिश्नोई ने गोगेलाव नर्सरी से पौधे लाने का बीड़ा उठाया जहां नर्सरी के कार्मिक गिरधारी मेघवाल, दिनेश नायक ने इस कार्य में सहयोग प्रदान किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य ऋचा वर्मा ने बताया कि विद्यालय में 700 से अधिक पेड़ पौधे लगाए जा चुके हैं जो अब बड़े पेड़ों का रूप ले चुके हैं।

विद्यालय के शिक्षक अंकिता शर्मा, रंजना चौधरी, प्रतिभा चौधरी , कमला गुर्जर, अर्जुन राम, महेंद्र मुंडेल, कमल राम जांगू , मानमल सारस्वत, कोजाराम ताड़ा, चुनाराम धुंधवाल, भागीरथ स्वामी ने पौधे वितरण में सहयोग प्रदान किया वहीं विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक बालकिशन भाटी ने छात्रों को स्वस्तिक चिह्न आकृति में बैठाकर पौधारोपण का महत्व बताते हुए पर्यावरण सम्बन्धित उद्घोष लगाकर छात्रों का उत्साह वर्धन किया।