हवन, पूजन और भजन के साथ मनाई एकादशी

धर्म-कर्म

बीकानेर // षट्तिला एकादशी शनिवार के दिन मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित वीर गणेश मंदिर में हवन, पूजा अर्चना का कार्यक्रम किया गया। हवन पंडित भंवरलाल पुरोहित रोड़ा महाराज के सानिध्य में हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में कॉलोनी की महिलाओं ने हवन में आहुति दी और भजन कीर्तन गए।

पंडित पुरोहित ने बताया कि षट्तिल एकादशी के दिन तिल दान करने से पापों से मुक्ति मिलती है। इस दिन व्रत रखकर तिल का छह तरह से उपयोग किया जाता है। जिसमें तिल से स्नान करना, दान करना, तर्पण करना, पूजन करना और तिल से हवन करने का विशेष महत्व है । हवन के दौरान महिलाओं को भगवान विष्णु की कथा बताते हुए कहा कि यह व्रत भगवान विष्णु को प्रसन्न करने और मोक्ष प्राप्ति के लिए किया जाता है।

इस अवसर पर श्रीमती इंदु हर्ष, श्रीमती एन के पुरोहित, राजकुमारी आचार्य सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने हवन में आहुतियां दी और भगवान कृष्ण से जुड़े भजन प्रस्तुत किए।