30 दिन की पूर्ण नहर बन्दी, अब 20 मई के बाद होगा जल प्रवाह शुरू

आसपास

नागौर // नागौर व डीडवाना-कुचामन जिले को नहरी पेयजल की आपूर्ति नागौर लिफ्ट परियोजना के अन्तर्गत जिले के 13 शहरों एवं 1616 गांवों को वर्तमान में जल संसाधन विभाग द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे नहरी पानी के अनुसार की जा रही है। इन्दिरा गांधी नहर की वार्षिक रखरखाव हेतु जल संसाधन विभाग द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 30 दिन की पूर्ण नहर बन्दी रखी गई है। जिसके अन्तर्गत 21.04.2025 से इन्दिरा गांधी नहर में पानी की आवक बन्द कर दी गई है एवं 20.05.2025 तक नहर बन्द रखी जाएगी तथा दिनांक 20.05.2025 से हरिके बैराज डैम से जल प्रवाह होने व नौखा दैया हैडवर्क्स पर नहरी पानी उपलब्ध होने में अनुमानित 09 दिनों का समय लगता है। जिस कारण कुल 39 दिनों की नहरी बन्दी प्रस्तावित हैं।

नहर बन्दी के दौरान परियोजना अन्तर्गत नौखा दैया हैडवर्क्स पर स्थित 02 नग रॉ वॉटर रिजर्वायर में कुल 9570.20 मिलीयन लीटर नहरी पानी ही उपलब्ध है, उक्त उपलब्ध नहरी पानी को पेयजल हेतु नहर बन्दी के दौरान पेयजल उपलब्ध करवाए जाने के लिए आगामी प्रत्येक रविवार को शुन्य पेयजल आपूर्ति दिन रखा जाना अतिआवश्यक है।

वर्तमान में नहर बन्दी की अवधि में ग्रीष्म ऋतु अपने चरम पर होने के कारण व बढ़ते तापमान के कारण पानी की मांग भी अधिक हो गई है। अतः नहर बन्दी अवधि में पानी के भण्डारण की मात्रा देखते हुए प्रशासन नागौर द्वारा विभाग के अधिकारियों के साथ पेयजल की आपूर्ति पर बैठक कर विचार विमर्श किया गया एवं आगामी प्रत्येक रविवार को शुन्य पेयजल आपूर्ति दिन रखे जाने का निर्णय लिया गया है। अतः नागौर व डीडवाना-कुचामन जिले के समस्त आगजन से प्रशासन व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से अनुरोध है कि :-

  1. उपलब्ध करवाए जा रहे पेयजल का सदुपयोग किया जाए।
  2. सड़को आदि पर पेयजल का छिडकाव कर दुरूपयोग नहीं किया जावे।
  3. गाडियों को धोने हेतु पेयजल काम ना लिया जावे।
  4. कोई भी नल बिना टूटी के ना हो तथा उपयोग के तुरंत बाद टूटी को आवश्यक रूप से बंद किया जावे।
  5. कहीं भी पेयजल की कोई बर्बादी, क्षति, व्यर्थ उपयोग हो रहा हो तो तत्काल 181 पर शिकायत दर्ज करवावे, शिकायत में पेयजल विभाग लिखवावे, नहरी विभाग लिखवाने से शिकायत जल संसाधन विभाग को जाती है व समय बेकार जाता है।
  6. सभी ग्राम जल स्वच्छता समितियों के अध्यक्ष व सदस्यों के द्वारा ग्राम की जलापूर्ति को जिम्मेदारी से संभाले एवं जल जीवन मिशन के नियमानुसार घर घर जल उपलब्ध करवाने की योजना को प्रभावी बनाने में पूर्ण सहयोग करें।