



नागौर // निकटवर्ती गांव लूनदा के राउमावि के विद्यार्थियों को आज साइबर से संबंधित ठगी से बचने के लिए मुकनाराम ने विभिन्न जानकारी दी। सोशल मीडिया अकाउंट को चलाने में क्या क्या सावधानी रखना अनजान कॉल/अज्ञात व्यक्ति का कोल आने पर रखी जाने वाली सावधानियां के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही उन्होंने अज्ञात लिंक पर क्लिक नहीं करने आदि विषय पर विस्तार से जानकारी दी।
बच्चो को सामाजिक कुरीतियां जेसे मृत्यु भोज,बाल विवाह आदि से बचने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य मदनलाल विश्नोई, कुंभाराम बागड़िया, भवानी सिंह सिंगड़, दिनेश सिंह, जगदीशराम मया, आमिर खान सहित सहित अन्य अध्यापक और ग्रामीण उपस्थित रहे।


