श्रीगंगा जुबली पिंजरा प्रोल गोशाला में एकादशी पर हुई 551 स्कूली कन्याओं द्वारा 108 स्वास्तिक थालियों से महा गो आरती एवं गो परिक्रमा

धर्म-कर्म

बीकानेर // बालसंत श्री छैल बिहारी महाराज एवं देवकिशन चांडक सानिध्य संयोजन में 600 स्कूली बालक बालिकाओं को गौसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण संदेश की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर 551 छात्राओं ने 108 स्वस्तिक थालियों से गो महा आरती में भाग लिया।

गौ माता की कृपा के बिना सनातन संस्कृति अधूरी : छैल बिहारी

इस अवसर पर गोभक्तो को संबोधित करते हुए श्री छैल बिहारी महाराज ने कहा कि गोमाता की कृपा के बिना सनातन धर्म संस्कृति भी अधुरी हैं। गोभक्त व समाजसेवी देवकिशन चांडक देवश्री ने कहा कि मेरे जीवन का हर पल हर क्षण ओर तन मन धन सर्वस्व गो सेवा को समर्पित है। ये मेरा बड़ा सोभाग्य हैं। ईश्वर की कृपा से मुझे गायों की सेवा करने का मौका मिला है।

आज एकादशी पर गो सेवी श्रीमती जसोदा देवी हनुमान प्रसाद सोनी द्वारा 51वी वैवाहिक वर्षगांठ पर, श्रीमति निर्मला देवी राजेंद्र सोनी की वेवाहिक वर्षगांठ पर, मोहन पिलानिया द्वारा एवं श्रीमती इंदिरा देवी शिवनारायण जी राठी मुम्बई परिवार ओर छगनलाल सोनी लांबा परिवार द्वारा कोलकाता के घनश्याम पुगलिया टीम द्वारा 97 वें दिन महा गोप्रसादी हुई।
इसी तरह बालिका लीया करनाणी, मेधा महेश करनाणी परिवार द्वारा जन्म दिवस पर कनिष्क ऐश्वर्या गोपाल जोशी परिवार द्वारा श्रीमति सरला भरत बागड़ी परिवार द्वारा स्वास्थ्य लाभ हेतु व अन्नपूर्णा सांवरमल वेद परिवार द्वारा पुण्यतिथि पर विनोद कुमार शर्मा द्वारा गोप्रसादी की गई

बीकानेर विगत 25 महिने से रोजाना सेंकड़ों गोभक्तो द्वारा श्रीगंगा जुबली पिंजरा प्रोल गौशाला में नित्य गौ माता की सेवार्थ महागोप्रसादी का पावन अनुष्ठान चलाया जा रहा है।। उसी के अंतर्गत 14 क्विंटल गुड मिश्रित शरबत लापसी की गो प्रसादी सेवा ओर आरती गोदान पूजन नित्य अखंन्ड जारी है। गोशाला में गो सेवा प्रसादी क्रम मे पावन एकादशी तिथि पर 551स्कुली बालक बालिकाओं द्वारा 108 महागोआरती एवं गोपरिक्रमा का दिव्य भक्ति अनुष्ठान रखा गया। गोशाला परिवार के मनु जी महाराज ने बताया।। कि आज उत्पत्ति एकादशी तिथि पर 551स्कुली बाल कन्याओं द्वारा गोमाता की महागोआरती 108 सुसज्जित स्वास्तिक आरती थालियों से की गई।। उपरोक्त गोसेवा में महागोआरती गो परिक्रमा अनुष्ठान महोत्सव बालसंत श्रीछैल विहारी महाराज के सानिध्य एवं गो सेवी देवकिशन चांडक देवश्री के संयोजन में सेंकड़ों गोभक्तो की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।।आरती महोत्सव में मुख्य आतिथ्य अहर्म अकादमी के डायरेक्टर सुरेन्द्र कुमार डागा प्रेमलता चांडक का रहा एवं विशिष्ट आतिथ्य हनुमान प्रसाद जसोदा सोनी, रविन्द्र हर्ष, मोहन पिलानिया रखा गया। स्वागतताध्यक्ष के रूप में द्वारका प्रसाद लड्ढा, विजय उपाध्याय, प्रथ्वी सिंह पंवार व रतनलाल डागा, लोकेश अरोड़ा, दीपक गोस्वामी, अशोक पाईवाल रहे।

सुरेंद्र डागा ओर उद्घोषक रविन्द्र हर्ष का गो सेवा हेतु हुआ सम्मान

गौशाला के मनु जी महाराज ने बताया कि गो सेवा प्रांगण में आज उद्घोषक रविन्द्र हर्ष एवं अहर्म अकादमी स्कूल के सुरेंद्र डागा का बालसंत श्रीछैल विहारी महाराज ओर देवकिशन चांडक देवश्री द्वारा गों पटका ओढ़ाकर सम्मान भी किया गया। गोमाता की सेवा आरती पुजन के यजमान गोभक्त जशोदा देवी हनुमान प्रसाद सोनी की 51 वीं वेवाहिक वर्षगांठ पर ओर श्रीमती निर्मला राजेंद्र सोनी की वेवाहिक वर्षगांठ पर ओर श्रीमती इंदिरा देवी शिवनारायण जी राठी मुम्बई परिवार द्वारा निरंतर बीकानेर के गोभक्त छगनलाल सोनी लांबा परिवार द्वारा निरंतर सालभर ओर कोलकाता के घनश्याम पुगलिया टीम द्वारा 97 वें दिन गो प्रसादी बालिका लीया करनाणी मेधा महेश करनाणी परिवार द्वारा जन्म दिवस पर कनिष्क ऐश्वर्या गोपाल जोशी परिवार द्वारा श्रीमति सरला भरत बागड़ी परिवार द्वारा स्वास्थ्य लाभ हेतु अन्नपूर्णा सांवरमल जी वेद परिवार द्वारा पुण्यतिथि पर विनोद कुमार शर्मा द्वारा गोप्रसादी जारी रही।

ये रहे मौजूद

मनु जी महाराज ने बताया कि उपरोक्त गो सेवा में गोसेवी देवकिशन चांडक, देवश्री प्रेमलता चांडक, इंदु वर्मा, विनिता डागा, नंदकिशोर चांडक, द्वारका संदीप कुमार, विनोद कुमार जोशी, नारायण सोनी, धीरेंद्र हर्ष, भुपेंद्र शर्मा, बाबुलाल व्यास, सत्यनारायण राठी ल, नित्यानंद पारीक, मदनमोहन मल्ल, रमेश खत्री आदि सेंकड़ों गोभक्तों की उपस्थिति रही।