



नागौर // सेठ किशन लाल कांकरिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नागौर के विशाल कक्ष में आज बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम में उच्च अंक प्राप्त करने पर 30 विद्यार्थियों को टैबलेट एवं सिम कार्ड वितरण किया गया। यू सी ई ई ओ प्रथम के अधिकारी शंकरलाल शर्मा ने बताया कि इन 30 विद्यार्थियों में से 13 विद्यार्थी कांकरिया विद्यालय के, 2 विद्यार्थी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राठौड़ी कुआं के, 5 विद्यार्थी श्रीमती रतन बहन राजमल चौधरी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के तथा 10 विद्यार्थी महात्मा गांधी राजकीय माध्यमिक अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय बख्तसागर के हैं।
इस अवसर पर नगर परिषद की सभापति श्रीमती मीतू बोथरा ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए अपना आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें अपना ध्यान पूर्ण मनोयोग से उच्च अध्ययन में लगाना है, ताकि जीवन में सफलता प्राप्त की जा सके। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शंकर लाल शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी तथा दिनचर्या को सुव्यवस्थित बनाकर अध्ययन के लिए सुनियोजित योजना बनाकर आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में उप प्राचार्य विमलेश देवड़ा, महबूब अली, व्याख्याता तुलछाराम गोदारा, रूप सिंह सांखला, महेश सांखला उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने किया।




