



बीकानेर // महिला उत्थान के लिए गठित लाइनस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष मधु खत्री के नेतृत्व में बबीता जाजू को अध्यक्ष, सुजाता पेड़ीवाल को सचिव और शीला शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष कविता वर्मा ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारी को माला पहनाकर स्वागत किया। ऊषा बंसल, सरिता नेगी आदि सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष मधु खत्री ने बताया कि लीनस क्लब महिलाओं के उत्थान के लिए लंबे समय से कार्य करने वाला एक बड़ा संगठन है और इसकी प्रदेश के सभी जिलों में कार्यकारिणी का भी गठन हो चुका है। उन्होंने बताया कि महिलाओं के शिक्षा स्वास्थ्य स्वरोजगार और उनके अधिकारों के लिए या संगठन कम कर रहा है । आने वाले दिनों में बीकानेर में गठित नवीन कार्यकारिणी की ओर से भी यहां पर महिलाओं व यूतियों के लिए अनेक प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे।




