



मुख्यमंत्री भजनलाल ने सभा स्थल का फिर लिया जायजा

बीकानेर // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10:30 बजे बीकानेर आएंगे। वे देशनोक में करणी माता के दर्शन करने के उपरांत पलाना गांव में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके दौरे को लेकर पिछले एक सप्ताह से प्रशासनिक तैयारियां चल रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दो दिनों से बीकानेर में ही है। वे कल देर रात तक प्रधानमंत्री की पलाना में होने वाली सभा को सफल बनाने के लिए आवश्यकता तैयारी में लगे हुए थे। गुरुवार को भोर होते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीकानेर के अधिकारियों के साथ सभा स्थल पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने पांडाल में आमजन के लिए की गई व्यवस्था तथा प्रवेश व निकासी के लिए की गई व्यवस्था को बारीकी से समझा। इस दौरान बीकानेर नगर निगम के अधिकारियों ने उन्हें सभा स्थल में सुरक्षा के बंदोबस्त को लेकर की गई तैयारी के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान प्रदेश भाजपा के मंत्री विजेंद्र पुनिया सहित अनेक अधिकारी मौजूद थे।



