संयुक्त निदेशक प्रो. शोभाराम शर्मा ने किया राजकीय विधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण

शिक्षा

बीकानेर // राजकीय विधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बीकानेर में शुक्रवार को संयुक्त निदेशक (एचआरडी) प्रो. (डॉ.) शोभाराम शर्मा द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. भगवाना राम बिश्नोई एवं समस्त संकाय सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए शॉल व साफा पहनाकर सम्मानित किया।

निरीक्षण के दौरान प्रो. शर्मा ने महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, व्यवस्थाओं एवं संसाधनों का अवलोकन किया। उन्होंने महाविद्यालय में संचालित शैक्षणिक कार्यों एवं व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए महाविद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. भगवाना राम बिश्नोई द्वारा बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नियमों के अनुरूप महाविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने हेतु चार नए कक्षों के निर्माण की आवश्यकता से अवगत कराया गया। इस पर संयुक्त निदेशक प्रो. (डॉ.) शोभाराम शर्मा ने आवश्यक कार्यवाही के लिए सकारात्मक आश्वासन प्रदान किया।
महाविद्यालय परिवार की ओर से आदरणीय प्रो. (डॉ.) शोभाराम शर्मा के मार्गदर्शन के लिए उनका आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।