15 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए, पूजा सारण 97 प्रतिशत के साथ बनी टॉपर

शिक्षा

श्री कृष्णा एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परिणाम एक बार फिर रहा शानदार

बीकानेर // रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र की रोड नम्बर पर 5 स्थित श्री कृष्णा एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणामों में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया है। इस वर्ष भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल की।

विद्यालय की छात्रा पूजा सारण ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया और टॉपर रही। इसके अलावा 15 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विशेष बात यह रही कि कक्षा के हर तीसरे विद्यार्थी ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए, जो विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।
परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में हर्षोल्लास का माहौल रहा। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों का मुंह मीठा करवाया गया तथा उनके परिजनों को भी बधाइयां और शुभकामनाएं दी गईं। उल्लेखनीय है कि इस स्कूल का परिणाम हमेशा अच्छा रहब है।

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुशीला यादव ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। पूजा सारण सहित सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई। हमें गर्व है कि हमारे विद्यालय के हर तीसरे विद्यार्थी ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। हम सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”