



रीनफोर्स्ड कंक्रीट स्पेशल मोमेंट रेसिस्टिंग फ्रेम के परफॉर्मेंस बेस्ड प्लास्टिक डिजाइन पर किया शोध, परिवार और शुभचिंतकों में खुशी
बीकानेर // शहर के रोहित व्यास को मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) जयपुर की ओर से पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने “एडवांसमेंट इन परफॉरमेंस बेस्ड प्लास्टिक डिजाइन ऑफ रीनफोर्स्ड कंक्रीट स्पेशल मोमेंट रेसिस्टिंग फ्रेम” विषय पर शोध कार्य पूरा किया। यह शोध कार्य उन्होंने डॉ. अनूप आई. सिकरोल के निर्देशन में किया।
रोहित व्यास का शोध विशेष रूप से भूकंपरोधी भवन संरचनाओं और आधुनिक निर्माण तकनीकों से जुड़ा हुआ है, जिसे इंजीनियरिंग क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। पीएचडी की उपाधि मिलने की सूचना के बाद परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर पिता शंकरलाल व्यास, माता प्रेमलता व्यास, डॉ. शिवांगी बिस्सा, डॉ. विठ्ठल बिस्सा, चंद्रकला, मंजू देवी, विष्णु नारायण बिस्सा, जयनारायण बिस्सा, एडवोकेट कृष्ण मुरारी व्यास, संतोष पुरोहित, एडवोकेट आनंद व्यास, डॉ. प्रेरणा व्यास, प्रभा बिस्सा, डॉ. अपूर्वा बिस्सा, एडवोकेट आकांक्षा बिस्सा, हर्षित बिस्सा, देवांश व्यास और जयंत व्यास सहित परिजनों एवं परिचितों ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं दीं।



