भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई भगवान महावीर कथा, सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर बढ़ाई शोभा

धर्म-कर्म

निराले बाबा भक्तों के साथ पैदल चले; बोले— बीकानेर सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों में हमेशा रहा अग्रणी

बीकानेर // डॉ. राष्ट्रसंत जैन आचार्य श्री दिव्यानंद सूरीश्वरजी महाराज साहब (निराले बाबा) के पावन सानिध्य में शनिवार को जैन महात्मा सभा संस्थान की ओर से भगवान श्री महावीर कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। गौड़ी पार्श्वनाथ जैन मंदिर परिसर से बैंड-बाजों के साथ निकली शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर धर्ममय वातावरण का सृजन किया। आचार्य दिव्यानंद सूरीश्वरजी स्वयं श्रद्धालुओं के साथ कदम से कदम मिलाकर पैदल चले। महात्मा चौक पर कलश यात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और स्वागत-सत्कार के साथ अभिनंदन किया।

सभा के अध्यक्ष शिव महात्मा ने बताया कि जैन महात्मा सभा संस्थान पहली बार भगवान महावीर कथा का आयोजन कर रहा है। कथा प्रतिदिन रात्रि 8 से 10 बजे तक आयोजित होगी। कार्यक्रम के अंत में अविनाश महात्मा ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

धर्मसभा को संबोधित करते हुए निराले बाबा ने कहा कि बीकानेर सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक, व्यापारिक, धार्मिक और राजनीतिक गतिविधियों में हमेशा अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि शहर के इतिहास में जैन महात्मा सभा संस्थान द्वारा पहली बार भगवान महावीर कथा का आयोजन एक ऐतिहासिक पहल है।

इस अवसर पर संदीप मुसरफ, शिव महात्मा, रमेश महात्मा, लक्ष्मीचंद महात्मा, जितेंद्र महात्मा, दिनेश महात्मा, विनोद महात्मा, सुरेंद्र जैन महात्मा, राहुल महात्मा, अनूप महात्मा, रोहित महात्मा, धनश्याम महात्मा, खुश महात्मा, धनलक्ष्मी महात्मा, पद्मश्री महात्मा, सुनीता महात्मा, कोमल महात्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।