




बीकानेर // महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान की ओर से 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर गंगोत्री कांप्लेक्स में वर्तमान भारत की दशा और दिशा पर संगोष्ठी और श्रद्धांजलि सभा होगी।
दोपहर 12 बजे शुरू होने वाली इस संगोष्ठी में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के बीकानेर जिला संयोजक संजय आचार्य ने बताया कि संगोष्ठी में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के प्रदेश संयोजक श्याम सुंदर जोशी मुख्य वक्ता होंगे। संगोष्ठी में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति और संस्थान के जिला कार्यकारिणी के 21 सदस्यों के अलावा प्रत्येक ब्लॉक के संयोजक, सह संयोजक, महिला संयोजक और युवा सहसंयोजक हिस्सा लेंगे।



