विधायक जेठानंद व्यास पहुंचे सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल

स्वास्थ्य

घायल केशव दत्ता आचार्य की जानी कुशलक्षेम, चिकित्सकों से लिया फीडबैक

बीकानेर // बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास कचरा संग्रहण ट्रिपर की चपेट में आने से घायल हुए केशवदत्ता आचार्य की कुशलक्षेम जानने रविवार को सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने यहां डॉ. दिनेश सोढ़ी और डॉ. कपिल पारीक सहित अन्य चिकित्सकों से श्री आचार्य के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

विधायक जेठानंद व्यास ने आचार्य के परिजनों से भी मुलाकात की और इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े रहने तथा हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। विधायक व्यास ने कि केशवदत्ता आचार्य शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।