कल्ला ने कांग्रेस कार्यकर्ता गिरधर जोशी को भेंट की सोनिया गांधी की आत्मकथा

राजनीति

किताब को बताया त्याग, संघर्ष और अटूट देशप्रेम की प्रेरक जीवनगाथा

बीकानेर। पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता गिरधर जोशी को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग : अ जर्नी ऑफ लव’ भेंट की।

इस अवसर पर डॉ. बी.डी. कल्ला ने कहा कि सोनिया गांधी का जीवन त्याग, तपस्या, संघर्ष और देश के प्रति समर्पण की प्रेरक मिसाल है। उन्होंने व्यक्तिगत जीवन में अनेक कठिनाइयों और पीड़ाओं का सामना करने के बावजूद सार्वजनिक जीवन में अपने सिद्धांतों और मूल्यों को सर्वोपरि रखा। वर्ष 2004 में प्रधानमंत्री पद स्वीकार नहीं करने का उनका निर्णय इसका उदाहरण है। डॉ. कल्ला ने कहा कि यह पुस्तक केवल एक राजनीतिक व्यक्तित्व की आत्मकथा नहीं, बल्कि धैर्य, साहस, त्याग और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रेरक दस्तावेज है। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा खींची गई दुर्लभ तस्वीरें भी विशेष आकर्षण हैं।

इस अवसर पर गिरधर जोशी ने पुस्तक भेंट करने के लिए डॉ. बी.डी. कल्ला का आभार व्यक्त किया।