भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा का गो चिकित्सालय में किया स्वागत

धर्म-कर्म राजनीति

डॉ. ज्योति मिर्धा, जिलाध्यक्ष रामनिवास सांखला सहित पार्टी के पदाधिकारियों का किया स्वागत

नागौर // भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा का सोमवार को विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय में आगमन हुआ। यह यात्रा नागौर से खींवसर जा रही थी। इस दौरान महामण्डलेश्वर कुशालगिरी महाराज के सानिध्य में डॉ. ज्योति मिर्धा, नागौर जिलाध्यक्ष रामनिवास सांखला, डॉ. हापुराम चौधरी ,भाजपा के प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया, पूर्व जोधपुर जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी इत्यादि पार्टी के पदाधिकारियों का तिलक कर, साफा पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत सम्मान किया और भारत माता, इंकलाब जिंदाबाद के नारों का उद्घोष किया। इस दौरान महामण्डलेश्वर ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री भारत देश को पहले कभी नहीं मिला, मोदी राज के ऐतिहासिक कार्य की सराहना भी की।

भगवान विष्णु के वराह अवतार ने दैत्य हिरण्याक्ष से बचाया था पृथ्वी को – महामण्डलेश्वर

विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय में महामण्डलेश्वर स्वामी कुशालगिरी महाराज के सानिध्य में मासिक सत्संग कार्यक्रम के दौरान सोमवार को भगवान विष्णु के तृतीय अवतार भगवान वराह जयंती कार्यक्रम हर्षोल्लास से मानाया गया। गो चिकित्सालय के व्यवस्थापक श्रवणराम बिश्नोई ने बताया कि सैंकड़ों भक्तों की उपस्थिति में भगवान वराह के चित्रपट पर मंत्रोच्चारण के साथ पुष्पमाला व पुष्प अर्पित कर श्रद्धा से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान महामण्डलेश्वर ने बताया कि जब-जब धरती पापी लोगों से कष्ट पाती है तब-तब भगवान विविध रूप धारण कर इसके दुःख दूर करते हैं।दैत्य हिरण्याक्ष ने जब पृथ्वी को रसातल में छिपा दिया था तब भगवान विष्णु वराह अवतार लेकर पृथ्वी का कल्याण किया था। दुनिया को बुराई से बचाने के लिए देवता ने सुअर के रूप में पुनर्जन्म लिया। अपने पुनर्जन्म का उद्देश्य धरती पर धर्म बहाल करना और निर्दोष लोगों को असुर और राक्षसों जैसे विभिन्न बुरी ताकतों से बचाने के लिए था।