चुनाव आयोग ने जारी किए 3 बजे तक मतदान के आंकड़े

नागौर // राजस्थान विधानसभा चुनावों के तहत नागौर जिले में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। आज चुनाव आयोग हर 2 घंटे बाद मतदान के आंकड़े जारी कर रहा है। उन आंकड़ों के मुताबिक नागौर जिले के 10 विधानसभा सीट पर दोपहर 3 बजे तक 52 से 57% तक मतदान हो गया है। सबसे कम मतदान का आंकड़ा नागौर व जायल में सामने आया है। जायल व नागौर में 52 से 53% तक मतदान हुआ है जबकि नावां व परबतसर में 57% तक मतदान हो चुका है।
दोपहर बाद घरों से निकली महिलाएं

मतदान की प्रक्रिया सुबह सुस्त रही। सुबह 7 से 9 बजे तक 2 घंटे में केवल 7% मतदान हुआ जबकि उसे उसके अगले 2 घंटे में यानी 11 बजे तक 20% मतदान हो पाया मगर दोपहर 1 बजे बाद महिला महिलाएं घरों से निकली और फिर मतदान का आंकड़ा धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगा। दोपहर 3:00 तक कहीं 52 व 53 तो कहीं पर 55 से 57% तक मतदान हो चुका है। अधिकांश महिलाओं ने घर के कार्य निपटने के बाद ही मतदान केदो की ओर रुख किया। इस कारण दोपहर 1 बजे से लेकर 3 बजे तक सभी मतदान केन्दों पर महिलाओं की लंबी कतारें नजर आई। महिलाओं ने सह परिवार मतदान में हिस्सा लिया।
दिन भर चलते रहे तरह-तरह के कयास
दोपहर 3 बजे बाद शहर के विभिन्न बाजारों व मोहल्लों में चुनाव परिणाम के भी तरह-तरह के प्रयास लगने शुरू हो गए। कुछ लोग कम मतदान को बीजेपी के लिए नुकसान तो कॉंग्रेस के लिए फायदेमंद बता रहे थे, वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना था कि इस बार नागौर सीट पर त्रिकोणात्मक संघर्ष है इसलिए मतदान भले ही कम रहे या ज्यादा, मामला बहुत ही रोचक रहेगा। उदार राजनीतिक पंडितों के अनुसार इस बार मतदान का प्रतिशत 70 से 75% तक रहेगा।