नागौर // भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सक्रिय हो गई है। इसके लिए गांव चलो अभियान शुरू किया जा रहा है। यह अभियान 4 फरवरी से 11 फरवरी तक संचालित होगा। इस दौरान भाजपा के प्रत्येक पदाधिकारी को 24 घंटे के लिए गांव के प्रवास पर रहना होगा। गांव चलो अभियान की जिला कार्यशाला शनिवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में हुई। इस कार्यक्रम के प्रदेश सह संयोजक व नोंखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिष्नोई ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि 4 फरवरी से 11 फरवरी तक पार्टी का गांव चलो अभियान चलेगा। जिसमें पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी 24 घण्टे एक गांव में प्रवास पर रहेगा। देश के प्रधान सेवक नरेन्द्र मोदी ने कहा कि देश- प्रदेश की जनता गांवो में रहती है जबतक गांव व किसान का विकास नही होगा तब तक देश का विकास नही होगा। भारतीय जनता पार्टी गरीब को गणेश मानकर कार्य करती है। पार्टी का कार्यकर्ता गांव में किसानो, मजदूर व लाभार्थी से सम्पर्क करेंगा।
इस कार्यशाला में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सी.आर. चौधरी, पूर्व विधायक मोहनराम चौधरी, जिलाध्यक्ष रामनिवास सांखला, कार्यक्रम के जिला संयोजक बुधाराम गरवा, सह-संयोजक कानाराम मारोठिया, कानसिंह पीपासर व जिला महामंत्री रमेश अपूर्वा ने अपने उद्वबोधन में कार्यकर्ताओ से घर-घर जाकर नरेन्द्र मोदी के जन कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी आमजन को देने का आह्वान किया। इन वक्ताओं ने कहा कि राम मंदिर के लिए 500 सालो से जो सघर्ष चल रहा था। वो समाप्त हुआ व 22 जनवरी 2024 को रामलला अपने यथा स्थान पर विराजमान हुए उसकी आप सभी को हार्दिक शुभकमनाये भी है।

यह रहे मौजूद
कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष रामधन पोटलिया, कानाराम पालियाल, भंवरसिंह रैवंत, महेन्द्र पहाडिया, हेमराज दिवाकर, जिला मंत्री ओमप्रकाश नागौरा, लक्ष्मण डेलु, अम्बालाल पराशर, बिरदीचंद तोषनिवाल, मगनीराम सांखला, पुष्पा बागडिया, रामचंद्र धुंधवाल, मण्डल अध्यक्ष नन्दकिशोर जांगिड, मुकेष वैष्णव, मुक्तिलाल नागौरा, नरेश सेन, सुखदेव पंचारिया, माकणचंद भाटी, धनराज पारासर, मदनलाल डिडेल, महावीर सिंह, लक्ष्मीनारायण बिष्नोई, शंकरलाल भादू, बन्नेसिंह, बलदेवराम गोदारा, ओमप्रकाश पिण्डेल, गजेन्द्र सिंह, मोहब्बतराम प्रजापत, महेश दिवाकर, पुखराज सेवदा, केलाषचंद कुमावत, बलवीर सिंह, गोपालराम, प्रमिल नाहटा, बजरंगलाल शर्मा, पदम सारस्वत, भगवती प्रसाद वैष्णव, रामनिवास बिष्नोई, रामसुख सांखला, पवन नागौरा, प्रमोद सोनी, नवरतन तोलावत, सहित सभी मंण्डलो के इस कार्यक्रम के संयोजक व पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शहर मंण्डल अध्यक्ष नन्दकिशोर जांगिड द्वारा किया गया।