*शिक्षक संघ राष्ट्रीय की बैठक मेंसमस्याओं पर की चर्चा

शिक्षा

बीकानेर // राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की जिला शाखा की बैठक शुभम गार्डन बीकानेर में जिला अध्यक्ष मोहनलाल भादू की अध्यक्षता एवं प्रदेश पर्यवेक्षक रवि आचार्य प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री के सानिध्य में संपन्न हुई बैठक में संगठन की आगामी वर्ष की सदस्यता अभियान, संगठन की गतिविधियों को विस्तार से बताते हुए जिले के कार्यकर्ताओं से भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।
प्रदेश पर्यवेक्षक अतिरिक्त महामंत्री रवि आचार्य ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य राष्ट्रीय हित, शिक्षक हित तथा छात्र हित में चिंतन मंथन कर सरकार एवं विभाग को रचनात्मक सुझाव के साथ संगठन के सदस्य एवम शिक्षक के अधिकारों एवं सेवा शर्तों की सरंक्षा एवं सुरक्षा करना भी है। आचार्य ने कहा की सदस्यता ही संगठन की रीड हडडी है इसलिए मजबूती के साथ समय का समर्पण करते हुए अधिकाधिक शिक्षको से जोड़ने में जुड़े ताकि संगठन की ताकत सरकार के सामने आ सके।

भादू ने संगठन के रीति-नीति समझाइ

जिलाध्यक्ष मोहनलाल भादू ने कहा की नवनियुक्त शिक्षकों को संगठन की रीति नीति से परिचित करवाते आधिकारिक संख्या में संगठन से जोड़ने का प्रयास पदाधिकारी करें क्योंकि संगठन का मुख्य आधार उसके कार्यकर्ता है इसलिए उनकी समस्याओं के समाधान का हिस्सा बनकर आगे आए तो निश्चित रूप से सदस्यता में वृद्धि होगी।
जिला उपाध्यक्ष दानाराम भादू ने बताया की आज सदस्यता पंजीकाओ का वितरण किया गया और उपशाखा अनुसार सदस्य बनाने हेतु रचना बनाई गई। जिला संगठन मंत्री लेखराम गोदारा ने बताया की बीकानेर में भी सदस्यता अभियान 7 मई सोमवार से प्रारंभ होगा तथा सदस्यता के लक्ष्य को पूर्ण करने का आव्हान किया साथ ही इस वर्ष संगठन के संस्थापक संरक्षक जयदेव जी पाठक का जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में मनाने का निश्चय किया गया उनके जन्म शताब्दी वर्ष में संगठन को सशक्त करने की दृष्टि से सदस्यता में गुणात्मक एवं संख्यात्मक अभिव्यक्ति के साथ नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का विशेष प्रयास करने का आवाहन किया गया साथ ही पाठक की स्मृति में व्याख्यान माला एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करने की जानकारी भी दी गई।

ये रहे मौजूद

बैठक में रामलाल सियाग, जगदीश मंडा,पवन कुमार शर्मा, मोहम्मद फैसल खान, अरुण शर्मा, महेश छिपा, लेखराम गोदारा, गोवर्धन राम बिश्नोई, अनिल सोनी, पूर्णचंद प्रजापत, कैलाश चंद देवल, चतराराम भादू दिनेश आचार्य, मनोज कुमार,मोहम्मद रमजान आदि शिक्षक नेता पदाधिकारी ने बैठक में शिरकत की।