पूर्व सभापति व्यास पीबीएम में भर्ती, कूल्हे की हड्डी टूटी

स्वास्थ्य

बीकानेर // बीकानेर नगर निगम के पूर्व सभापति चतुर्भुज व्यास के कूल्हे की हड्डी टूट गई। वे एक पखवाड़ा पूर्व अपने घर में अचानक गिर पड़े थे। इस दौरान कूल्हे की हड्डी में फैक्चर हो गया। उन्हें पीबीएम अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां उनका डॉक्टर खाजोटिया की टीम ने सफल ऑपरेशन किया है। उनके भतीजे देवकीनंदन व्यास ने बताया कि पूर्व सभापति चतुर्भुज व्यास 14 मई को सुबह घर पर गिरने से कूल्हे की हड्डी मे फैक्चर हुआ था। व्यास अभी पीबीएम हॉस्पिटल बीकानेर मे A-5 कोटेज मे स्वास्थ्य लाभ ले रहे है। अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप किशोर व्यास ने बताया कि डॉक्टरों की एक विशेष टीम पूर्व सभापति व्यास के स्वास्थ्य पर पूरी निगरानी रख रही है और डॉक्टरो के निर्देशन में ही कॉटेज वार्ड में उनका इलाज किया जा रहा है। व्यास के अस्वस्थ होने की सूचना मिलने पर पूर्व मंत्री डॉक्टर बीडी कल्ला, भाजपा शहर अध्यक्ष विजय आचार्य, पूर्व भाजपा शहर अध्यक्ष नंदकिशोर सोलंकी, समाजसेवी ब्रह्मदत्त आचार्य, पूर्व जोईंट डॉरेक्टर भेड ऊन विभाग के डॉक्टर के सी पुरोहित, डॉक्टर उमेश बिस्सा, मदन जैरी आदि कॉटेज वार्ड पहुचे ओर व्यास की कुशलक्षेम पूछी।