श्री पीपा क्षत्रिय युवा संगठन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

समाज

बीकानेर // श्री पीपा क्षत्रिय युवा संगठन (रक्तदान समिति), बीकानेर के तत्वावधान में रविवार को श्री पीपा क्षत्रिय भवन, शीतला गेट में 12वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

संगठन के अध्यक्ष रणजीत दैया ने बताया कि संत श्री पीपा जी महाराज की 703वीं जयंती के उपलक्ष्य में यह शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा निरंतर इस प्रकार के सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजन किए जाते रहे हैं।

शिविर में श्री श्री 108 महामंडलेश्वर सरजूदास महात्यागी जी महाराज (महंत, श्री राम झरोखा धाम, सुजानदेसर), रामकिशन आचार्य, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, मोहन सुराणा, बीकानेर देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया, पार्षद मोहम्मद फारूख तथा डॉ. अरुण भारती सहित कई गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए और रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला।

रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष रूप से मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी उल्लेखनीय रही। शिविर में कुल 117 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिससे संगठन की सेवा परंपरा को आगे बढ़ाया गया।

इस आयोजन में बीकानेर के अलावा देशनोक, नोखा और नागौर से आए समाज बंधुओं ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष रणजीत दैया ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।