मोहनलाल किराडू ने समाजसेवा को दिए नए आयाम

समाज

श्रद्धांजलि सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

बीकानेर // स्मृतिशेष मोहनलाल किराडू की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को पुष्करणा भवन में श्रद्धांजलि एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुष्करणा ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने के साथ स्मृतिशेष किराडू के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं उनके सामाजिक सरोकारों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जेठानंद व्यास उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित जुगल किशोर ओझा ‘पुजारी बाबा’ ने की। विशिष्ट अतिथियों में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश श्याम व्यास, समाजसेवी राजेश चूरा, डॉ. राजेंद्र पुरोहित, वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मी कांत रंगा, वरिष्ठ लेखाधिकारी ज्योति बाला व्यास, समाजसेवी कमल कल्ला, भाजपा नेता विजय आचार्य, प्रदेश भाजपा आईटी विभाग प्रभारी अविनाश जोशी, कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित एवं डॉ. अनिला पुरोहित मौजूद रहे।

इनको किया सम्मानित

इस अवसर पर 10वीं, 12वीं एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही समाज सेवा, प्रशासनिक सेवाओं एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को भी विशेष सम्मान प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान गत वर्ष आईपीएस बने आदित्य आचार्य, इस वर्ष आईएएस बने मयंक पुरोहित, कंपनी सलाहकार अखिल पुरोहित, ब्रह्मनाद के आयोजक डॉ. श्रीकांत व्यास, दसवीं में 99.17 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले भुवन छंगाणी का सम्मान किया गया। इनके अलावा पुष्करणा समाज के ओलंपिक सावे के दौरान विभिन्न व्यवस्थाएं करने वाली संस्थाएं भी सम्मानित हुई।

इन्होंने भी रखे विचार

इससे पहले सभी अतिथियों ने स्मृति शेष मोहनलाल किराडू को पुष्पांजलि अर्पित की। वीरेंद्र किराडू ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी अतिथियों का अभिनंदन किया और आयोजन की भावना से अवगत कराया। संयोजकीय उद्बोधन में वास्तुविद राजेश व्यास ने मोहनलाल किराडू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज की दशा और दिशा को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उनका जीवन सेवा, समर्पण और सामाजिक चेतना का प्रतीक रहा।संस्था की गतिविधियों की जानकारी देते हुए रामकुमार पुरोहित ने बताया कि संस्था शिक्षा, सामाजिक उत्थान और प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम के अंत में विनय मोहन किराडू ने आभार व्यक्त करते हुए सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन स्व. मोहनलाल किराडू को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ समाज की नई पीढ़ी को प्रेरित करने का माध्यम है।

ये भी रहे मौजूद

समारोह में सत्येंद्र व्यास, अरविंद व्यास, प्रन्यास के लक्ष्मी नारायण व्यास, अनिल पुरोहित, महेंद्र चूरा, मनोज व्यास, नवनीत पुरोहित, संयोजक मंडल के विश्वप्रिय आचार्य, बुलाकी हर्ष, दीपक रंगा, हेमंत किराडू, गोविंद किराडू, उमेश व्यास, गिरधर किराडू, सिद्धार्थ व्यास, पवन व्यास, विजय व्यास, धर्मेंद्र किराडू, महेश व्यास,नरेश आचार्य,सुरेश नारायण, कृष्णा व्यास, शारदा पुरोहित सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।