



बारहवीं कला वर्ग में बीकानेर में मुरलीधर व्यास नगर में रहने वाले श्रीनारायण व्यास ने 95.20 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने परिवार और शहर का नाम रोशन किया है। श्रीनारायण व्यास मुरलीधर स्थित राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल का विद्यार्थी है। श्रीनारायण ने अपनी कड़ी महनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। विद्यार्थी ने राजनीति विज्ञान में 100 अंक हासिल किए हैं। साथ ही अन्य विषयों में भी उम्दा प्रदर्शन किया है। श्रीनारायण के श्रेष्ट प्रदर्शन पर व्यास परिवार ने खुशी जाहिर की है।



