मोहता चौक में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया

समाज

एरिया में लगे सफाई कर्मी को सम्मानित करेगी सावा समिति

बीकानेर // पुष्करणा सावा 2026 की तैयारियां जोरों पर चल रही है इसी कड़ी में सभा समिति के पदाधिकारी ने मोहता चौक में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया इस दौरान सभा समिति ने घोषणा की है कि 10 फरवरी को मोहता चौक एरिया में सफाई करने वाली सफाई कर्मचारियों की पूरी टीम को सम्मानित भी किया जाएगा।

आज संस्कृति पाटा मोहता चौक में ओंकारनाथ हर्ष, दिलीप जोशी, अनिल बोड़ा सहित सुंदर लाल जोशी, मांगीलाल जोशी, रामरतन जोशी, द्वारका दास जोशी, श्रीरतन जोशी, रघु जोशी, दिलीप जोशी, बलदेव व्यास, लभा महाराज आदि ने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को पूरे मनोयोग से इस पूरे एरिया के सफाई करने के लिए भी कहा। उ होने सफाई कार्यों का पूर्ण निरीक्षण किया और उचित निर्देश भी दिए। सफाई कर्मचारियों के जमादार सुनील चांवरिया भी लगातार मौका पर रहे और पूरी सफाई टीम की अगुवाई की।

अनिल बोड़ा ने बताया कि सावा वाले दिन सभी कार्यरत मोहता चौक इलाके के सफाई कर्मचारियों का स्मृति चिन्ह और शॉल के साथ सम्मान किया जाएगा। साथ ही सफाई कर्मचारियों के सेक्टर ऑफिसर रवि का भी सम्मान किया जाएगा।