आदित्य आचार्य यूपीएससी की परीक्षा में 96वीं रैंक से हुए उतीर्ण

आसपास

बीकानेर में खुशी की लहर

बीकानेर // बीकानेर शहर के आदित्य आचार्य ने यूपीएससी द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक में 96वीं रैंक हासिल कर सबको चौंका दिया है। आदित्य की इस उपलब्धि पर पूरे बीकानेर में खुशी की लहर है।

आदित्य आचार्य बीकानेर के जाने-माने जननेता रहे शेरे चांदजी का सुपुत्र हैं। शेरे चांद जी का परिवार लंबे समय से जयपुर में ही रहता है। उनके बेटे अमित सरिता आचार्य के इस पुत्र आदित्य आचार्य ने ऑल इंडिया रैंक में 96वीं रैंक हासिल कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। आदित्य के नाना लक्ष्मण दास व्यास है जो भटडो के चौक में व्यासों के फलसे में रहते हैं।

आदित्य ने जयपुर से ही पढ़ाई करते हुए आर्ट्स की डिग्री ली और उसके बाद जेएनयू दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर एमए किया। आदित्य लंबे समय से आईएएस बनने के लिए प्रयासरत था और पहली ही परीक्षा में 96 वी रैंक हासिल कर बीकानेर का गौरव बढ़ा दिया। आदित्य के नाना लक्ष्मण दास व्यास व देवेंद्र व्यास ने प्रसन्नता जताई है। सोशल मीडिया पर भी बीकानेर के अनेक जनप्रतिनिधियों सहित समाज के मौजीज लोगों ने आदित्य को शुभकामनाएं दी हैं।