



नागौर // चेनार गांव में गांव के वरिष्ठजनों , युवा शक्ति, नारी शक्ति व बालक बालिकाओं के साथ साथ कार्य कर्ताओ के द्वारा सघन पौधरोपण किया गया। जिसमें नवयुवकों द्वारा आज 51 पेड़ और लगाए गए। इस वृक्षारोपण अभियान में संत लिखमीदास गौशाला चेनार के सदस्य व पर्यावरण पंकज टाक, राधेश्याम टाक, कमल पंवार, अनिल टाक, शिव टाक, दिनेश टाक , गुलाबचन्द, राम किशोर, लालू टाक एवं रिटायर फोरमैन भंवर लाल टाक, छोटमल टाक सहित सभी कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों से पेड़ लगाकर इस अभियान में सहयोग किया।
इस अभियान का अगला वृक्षारोपण कार्यक्रम अगले रविवार 27 जुलाई को आयोजित किया जाएगा, जिसमें 101 पेड़ और लगाने का लक्ष्य रखा गया है।



