ईओ एवं आरओ भर्ती पुनः परीक्षा 23 मार्च को

प्रशासन

परीक्षा प्रारंभ होने से एक घण्टा पूर्व(प्रातः 11 बजे) तक ही प्रवेश

नागौर // परीक्षा समन्वयक एंव पदेन अतिरिक्त जिला कलक्टर चम्पालाल जीनगर ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा आयोजित राजस्व अधिकारी ग्रेड-2 एवं अधिशाषी अधिकारी वर्ग-IV पुनः परीक्षा, 2022 एक पारी में 23 मार्च को दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक जिला मुख्यालय के 17 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। जहां 6089 अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नकल व किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधियों में शामिल होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम अध्युपाय) अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही कि जाएंगी।

उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों की गहन सुरक्षा जाँच (Frisking) की जाएगी। महिला परीक्षार्थी लाख कांच की पतली चूड़ियों के अलावा अन्य कोई जेवरात पहनकर नहीं आयेगी। परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र में किसी भी प्रकार की घड़ी, मौजे, चश्मा, बैल्ट, हेण्ड बैग, हेयर पिन, गण्डा/ ताबीज, कप/हैट, स्कार्फ, स्टॉल शॉल, मफलर पहकर शामिल नहीं होंगे। पुरुष अभ्यर्थी आधी आस्तीन के शर्ट / टी-शर्ट / कुर्ता, पेंट/पायजामा एवं हवाई चप्पल / स्लीपर पहनकर आएंगे, महिला अभ्यर्थी सलवार सूट या साड़ी, आधी आस्तीन का कुर्ता/ब्लाउज, हवाई चप्पल, स्लीपर पहनकर एवं बालों में साधारण रबर बैण्ड लगाकर आयेगी। इससे सुरक्षा जांच में सहयोग मिलेगा। सिख धर्म के अभ्यर्थियों को कड़ा, कृपाण एवं पगड़ी आदि धार्मिक प्रतीक धारण कर परीक्षा में शामिल होने की अनुमति प्रदान की जायें। परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश से पूर्व भौतिक रूप से एवं Hand Held Metal Detector (HHMD) डिवाइस से गहन सुरक्षा जाँच (Frisking) की जाएगी। यदि कोई अभ्यर्थी परीक्षा के समय मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र व प्रवेश पत्र लेकर नहीं आता है तो उसे परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

इस परीक्षा में 6 परीक्षा केन्द्रों पर 1 फ्लाईंग टीम का गठन किया जाएगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर 1 घंटा पूर्व पहुंचना अनिवार्य होगा। प्रातः 11 बजे सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।

उक्त परीक्षा हेतु जिला मुख्यालय पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जिसके दूरभाष संख्या 01582-240830 है।