



रिद्धि-सिद्धि पैलेस में सुबह से शाम तक चला शिविर; दीपक अग्रवाल बोले— “रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का माध्यम”
बीकानेर // बीकाजी ग्रुप के पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय शिवरतन अग्रवाल ‘फन्ना बाबू’ की स्मृति में रविवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रानी बाजार उद्योग क्षेत्र स्थित रिद्धि-सिद्धि पैलेस में आयोजित इस शिविर में करीब ढाई सौ यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।


शिविर का आयोजन श्री अग्रवाल कंदोई संपत्ति ट्रस्ट, अग्रवाल सभा, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन बीकानेर जिला, अग्रवाल सम्मेलन युवा इकाई, जिला उद्योग संघ, मां सती मंगल पाठ समिति एवं रोटरी क्लब ऑफ रॉयल्स सहित अनेक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।

आयोजन से जुड़े हनुमान अग्रवाल ने बताया कि शिविर सुबह 9 बजे शुरू हुआ, जो दोपहर 3 बजे बाद तक लगातार जारी रहा। बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं उद्योग जगत से जुड़े लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया।

इस दौरान अतिथियों का स्वागत गौरव अग्रवाल ने किया तथा स्वागत भाषण भी दिया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन संदीप अग्रवाल ने किया। दीपक अग्रवाल ने भी अपने संबोधन में रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उद्घोषक ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।
रक्तदान शिविर मानव सेवा के प्रतिबद्धता का प्रतीक – दीपक अग्रवाल
दीपक अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय शिवरतन अग्रवाल ‘फन्ना बाबू’ हमेशा सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकारों के लिए प्रेरणा स्रोत रहे। उनकी स्मृति में आयोजित यह रक्तदान शिविर मानव सेवा के प्रति समाज की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि “एक यूनिट रक्त कई जिंदगियां बचा सकता है, इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।”
रक्तदान शिविर में विधायक जेठानंद व्यास, मधुसूदन अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, केदार अग्रवाल, श्रीभगवान अग्रवाल, चंद्रेश अग्रवाल, हनुमान अग्रवाल, विनोद गोयल, जयकिशन अग्रवाल, डी.पी. पचीसिया, जुगल राठी, संजय जैन, अजय जोशी, फाल्गुन मित्तल, आशीष अग्रवाल, डॉ. भारती, डॉ. सुनील हर्ष, राजकुमार व्यास, कपिल हर्ष, रोटरी रॉयल्स के राजेश बावेजा, ऋषि धामु, देवेंद्र गहलोत, अरुण अग्रवाल सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।



