उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश गवई तथा केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने की ‘जस्टिस फॉर नेचर, हैप्पीनेस फॉर ऑल’ अभियान की शुरुआत

प्रशासन

बीकानेर // ग्लोबल हैप्पीनेस फाउंडेशन द्वारा केंद्रीय क़ानून मंत्रालय के सहयोग से बीकानेर एयरपोर्ट पर ‘जस्टिस फॉर नेचर, हैप्पीनेस फॉर ऑल’ अभियान की शुरुआत रविवार को की गई। उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बी.आर.गवई ने केंद्रीय क़ानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के साथ खेजड़ी का पौधा लगाकर यह शुरुआत की।

ग्लोबल हैप्पीनेस फाउंडेशन के मानद अध्यक्ष डॉ. श्याम अग्रवाल ने बताया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में प्रकृति संरक्षण के लिए अनेक कार्य हो रहे हैं। ग्लोबल हैप्पीनेस फाउंडेशन द्वारा प्रधानमंत्री के विज़न को आगे बढ़ाते हुए इस अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि अभियान की थीम ‘जस्टिस फॉर नेचर, हैप्पीनेस फॉर ऑल’ है।

पौधारोपण कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, राजीव वर्मा, अंशु भारद्वाज, तेजाराम मेघवाल, श्री जगदीश सोलंकी, पंकज अग्रवाल, मुकेश कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे।