भीषण गर्मी में मरीजों के परिजनों को वितरित की केसरयुक्त लस्सी

आसपास

बीकानेर // भीषण गर्मी और तेज तापमान को देखते हुए रविवार को मारवाड़ जन सेवा समिति एवं सेवा परमो धर्म संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में पीबीएम अस्पताल परिसर स्थित जनाना अस्पताल के सामने मरीजों के परिजनों और आमजन के लिए शीतल पेय सेवा आयोजित की गई।

इस दौरान लगभग चार क्विंटल दही से तैयार केसरयुक्त लस्सी का वितरण किया गया। संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि गर्मी से राहत प्रदान करने और मानव सेवा के उद्देश्य से यह सेवा कार्य किया गया।

कार्यक्रम में समिति के रमेश व्यास, श्रवण सोनी कूकरा, मनीराम सोनी, मनीष सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने सेवा कार्य में सहयोग करते हुए जरूरतमंदों को लस्सी वितरित की।