आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत जोधपुर पहुंचे, समन्वय बैठक में लेंगे हिस्सा

आसपास

संघ प्रेरित 32 संगठनों के राष्ट्रीय पदाधिकारी रहेंगे उपस्थित

जोधपुर // राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत सोमवार दोपहर हवाई मार्ग से जोधपुर पहुंचे। वे 8 दिवसीय प्रवास पर जोधपुर आए हैं।

एयरपोर्ट से भागवत सीधे बैठक स्थल आदर्श डिफेंस स्पोर्ट्स एकेडमी लाल सागर पहुंचे। जहां सर संघचालक का तिलक लगा कर स्वागत अभिनंदन किया गया।

जोधपुर प्रांत हरदयाल वर्मा ने बताया कि मोहन भागवत 5 से 7 सितम्बर जोधपुर में होने वाली इस अखिल भारतीय समन्वय बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में संघ से प्रेरित 32 विविध संगठनों के अखिल भारतीय अध्यक्ष, महामंत्री व संगठन महामंत्री सहित प्रमुख पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। उधर संघ चालक मोहन भगवत के 8 दिनों तक जोधपुर में प्रवास करने पर प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। आयोजन स्थल के आस पास सुरक्षा व्यबस्था को मजबूत किया गया है।