डॉ. पं.नंदकिशोर पुरोहित “ज्योतिष गौरव 2025” के सम्मान से सम्मानित

आसपास

बीकानेर // पांचवा अंतर्राष्ट्रीय सनातन धर्म व ज्योतिष महासम्मेलन सवाई माधोपुर के होटल सिध्दीविनायक के ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। इसमे बीकानेर के विश्वविख्यात भृगु ज्योतिषाचार्य व द फोरकास्ट हाउस निदेशक डॉ.पं. नंदकिशोर पुरोहित को “ज्योतिष गौरव 2025” के सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ. पुरोहित को सम्मान स्वरूप “ज्योतिष गौरव2025” का सर्टिफिकेट,स्मृति चिन्ह पुष्पमाला वह दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

डॉ पुरोहित को सम्मानित करने वालों में प्रमुख रूप से मां कामाख्या ज्योतिष शोध संस्थान के अध्यक्ष आचार्य पं.ताराचंद शास्त्री, सीता ज्योतिष अनुसंधान केंद्र जोधपुर के डायरेक्टर पं. एस. के. जोशी, सालासर बालाजी की पुजारी नरोत्तम प्रमुख थे। डॉ.पुरोहित को ज्योतिष और वास्तु को विश्व पटल पर सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए दिया गया।

कार्यक्रम में देश-विदेश से आए हुए वास्तु, ज्योतिष शास्त्री हस्तरेखा और सनातन धर्म के संबंधित अनेक संत विद्वान उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन मां कामाख्या ज्योतिष शोध संस्थान सवाई माधोपुर ने किया ।