




महिला सशक्तिकरण को समर्पित रहेगी शाखा
बीकानेर// नारी शक्ति संगठन बीकानेर शाखा का गठन गुरुवार को किया गया। शाखा की अध्यक्ष मधु खत्री ने बताया कि संगठन के लोगो का प्रमोशन और शुभारंभ महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना ने किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण अवसर है जब महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए स्वयं महिलाओं ने नया संगठन बनाया है। इससे महिला स्वावलंबन और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
अध्यक्ष मधु खत्री ने कहा कि संगठन द्वारा पूरे वर्ष में महिलाओं के लिए विभिन्न शिविर लगाकर उनको दक्ष करने के साथ-साथ रोजगार और लघु उद्यमी श्री लगाकर भी उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के साथ-साथ महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाये जाएंगे। इसके साथ-साथ बालिकाओं को शिक्षा के साथ रचनात्मक गतिविधियों से जोड़कर उनके भविष्य संवारने के साथ- स्कूली व कॉलेज विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर उनको मंच प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा जरूरतमंद महिलाओं और बालिकाओं के लिए उन्हें समय-समय पर सहयोग को मदद भी की जाएगी। इसके अलावा पर्यावरण और पशु पक्षियों के लिए भी कार्य योजना बनाकर कार्य किया जाएगा।
ये भी रहीं मौजूद
इस अवसर पर संजू खत्री, रीटा तनेजा, सुहानी शर्मा, शिखा विजय, कविता हूरकट, शीलू शर्मा, सीमा खतुरिया, संतोष जांगिड़, चंद्रकांता चौहान और समीक्षा सहित महिला पदाधिकारी उपस्थिति रही। सभी महिलाओं ने संगठन के प्रति जिम्मेदारी पूरक कार्य करने की शपथ ली।संगठन विश्वास सामाजिक सरोकार संस्थान के देखरेख में कार्य करेगी।



