




राजस्थान पुष्टिकर यूथ विंग के पदाधिकारियों ने दी दोनों बड़े दलों को चेतावनी
बीकानेर // राजस्थान पुष्टिकर यूथ विंग के पदाधिकारीयों की आज नगर निगम एवं, पालिका व परिषद के चुनाव हेतु आवश्यक बैठक आयोजित हुई । बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता, कर्मचारी नेता, एडवोकेट, डाक्टर एवं राजनीति से जुड़े लोग शामिल हुए।
बैठक की अध्यक्षता राजस्थान पुष्टिकर यूथ विंग के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद युवा प्रकोष्ठ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बी जी बिस्सा ने की।
बैठक में सभी वक्ताओं ने एक स्वर में सभी राजनीतिक पार्टियों को आगाह किया कि अगर सामान्य वार्डों से दूसरे वर्ग के उम्मीदवार थोपने की कोशिश की गई तो पुष्करणा ब्राह्मण समाज उस पार्टी का खुलकर विरोध करेंगी।
बैठक में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव भंवर पुरोहित ने कहा कि सभी समाज के लोग राजनीति में अपने अपने समाज की तरफदारी करते आए हैं इसलिए इस बार ब्राह्मण समाज भी इस बार चुनाव में सामान्य वार्डों से सामान्य उम्मीदवारो के चयन हेतु राजनैतिक दलों से आग्रह करता है।
न्यायिक कर्मचारियों के प्रांतिय नेता गिरिराज बिस्सा ने कहा कि सभी समाजों में अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ी है इसलिए हमारा समाज भी राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व मिले इस हेतु सामान्य वार्डों से सामान्य को ही टिकट दिलवाने काम करेगा।
इस अवसर पर पुष्टिकर यूथ विंग के महासचिव एवं विप्र फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष डॉ सुभाष जोशी ने कहा कि वर्तमान समय में सभी ब्राह्मण समाज के साथियों को संगठनात्मक ढांचा को मजबूत करना चाहिए जिससे सभी राजनीतिक दल टिकट वितरण से पूर्व समाज के प्रतिनिधियों के साथ भी विचार विमर्श करे। बैठक में डा विजय आचार्य, आकाशवाणी के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी के पी बिस्सा,एडवोकेट अजय व्यास, दिनेश चुरा, मदन मोहन पुरोहित एवं राकेश बिस्सा सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।
अध्यक्षता करते हुए बी जी बिस्सा ने कहा कि सभी समाजों में अपने अपने समाज एवं वर्ग के उम्मीदवारों को लेकर जागरूकता बढ़ी है इसलिए इस बार पुष्करणा ब्राह्मण समाज भी पूरी मुस्तैदी के साथ निकाय चुनाव में सामान्य वार्डों में पैरवी करेगा।



