सूरत में प्रवासी राजस्थानियों के कार्यक्रम ने घूमर नृत्य का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

आसपास

चितौड़ सांसद सीपी जोशी व लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव नरेश पारीक रहे मौजूद

मेड़तासिटी // गुजरात के सूरत में प्रवासी राजस्थानियों के संगठन राजस्थान युवा संघ सूरत द्वारा राजस्थान दिवस पर आयोजित स्नेह मिलन गुज-रात महासंगम सूरत 2025 कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजस्थान दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में ग्यारह हजार माताओं बहनों ने एकसाथ मिलकर ऐतिहासिक घूमर नृत्य कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। यह रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हुआ।

इस मौके पर मुख्य अतिथि चितौड़गढ़ सांसद सी पी जोशी ने सभी को चैत्र नवरात्रि, हिन्दू नववर्ष व राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं दी व गुजरात की धरती पर राजस्थान की सांस्कृतिक सुगंध से अभिभूत होते हुए कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी विरासत है। कार्यक्रम में गुजरात के गृहमंत्री हर्ष सिंघवी व सूरत के अनेक गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे।

लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव व राष्ट्रीय एमएसएमई बोर्ड सदस्य मेड़ता के मूल निवासी नरेश पारीक ने बताया कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए राजस्थान संघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह शेखावत व रामवतार पारीक तथा लघु उद्योग भारती की टीम को हार्दिक धन्यवाद व बधाई दी।