नापासर में नवनिर्मित कामगार वर्क शेड का खादी तथा ग्रामोद्योग आयोग ने किया उदघाटन

आसपास

आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार गोयल व बीकानेर विधायक जेठानंद व्यास रहे मौजूद

बीकानेर // बीकानेर विशुद्ध खादी ग्रामोद्योग समिति के नापासर केन्द्र पर नवनिर्मित नवनिर्मित कामगार वर्क शेड का उदघाटन खादी तथा ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार गोयल के कर कमल से हुआ। इस दौरान बीकानेर विधायक जेठानंद विकास भी मौजूद रहे। बाद में इन्होंने वर्कशेड का अवलोकन भी किया तथा यहां के उत्पादों की जानकारी भी हासिल की।

खादी ग्रामोद्योग आयोग के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी यशपाल सिंह, राज्य निदेशक डा. राहुल मिश्रा एवं खादी संस्थाओं के मंत्री श्रीकृष्ण व्यास, हजारी देवडा,रामदेव कोलासर, झंवर लाल पन्नू, सूरजरतन व्यास आदि मौजूद थे।

इस अवसर पर खादी तथा ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार गोयल ने कहा कि बीकानेर एवं आस पास के क्षेत्रो में खादी और ग्रामोद्योग से जुड़े कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय कारीगरों के लिए विपणन प्रशिक्षण और वित्तीय सहयोग की नई संभावनाएं खोली जा रही है। संस्था के कार्य की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इस संस्था का कार्य पूरे देश में अनुकरणीय है। कामगारो व कतीन बुनकरों को अच्छा रोजगार यह संस्था प्रदान कर रही है।

इस अवसर पर बीकानेर नगर विधायक जेठानंद व्यास ने संस्था के कार्य की भूरी भूरी प्रसंशा की। संस्था के मंत्री श्रीकृष्ण व्यास से बताया कि हमारे केन्द्र पर कच्चामाल कारीगरों को निरन्तर उपलब्ध करवाया जाता है जिससे उनको अधिक से अधिक रोजगार मिल सके। साथ ही यह भी बताया कि हमारी संस्था से लगभग 270 कामगार कतीन बुनकर प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं। अन्त में हजारी देवड़ा में आभार जताया तथा धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान देवकीनंदन व्यास, विवेक व्यास, योगेश व्यास सहित नापासर के अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।