एडवोकेट ओपी हर्ष अध्यक्ष व रविन्द्र हर्ष बने सचिव

समाज

अमरेश्वर हर्षजातीय ट्रस्ट मंडल बीकानेर की कार्यकारिणी घोषित
बीकानेर //
श्री अमरेश्वर हर्ष ट्रस्ट मंडल बीकानेर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। नई कार्यकारिणी में एडवोकेट ओपी हर्ष को अध्यक्ष चुना गया है जबकि नेशनल एंकर रविन्द्र हर्ष को सचिव मनोनीत किया गया। संरक्षक एडवोकेट एस एल हर्ष और सेवानिवृत्त आईएएस ओ पी हर्ष ने बताया कि आगामी 4 वर्ष के लिए पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया है जो मंदिर और तालाब के विकास के लिए रूपरेखा बनाकर कार्य करेंगे। सभी नए पदाधिकारियों का अमरेश्वर हर्ष मंदिर परिसर में स्वागत किया गया।

एसएल हर्ष ने बताया कि नई कार्यकारिणी में सम्मानित संरक्षक मंडल में माणक लाल हर्ष (संस्थापक ट्रस्टी) एडवोकेट शंकर लाल हर्ष, बिट्ठल दास हर्ष, ओ पी हर्ष( रिटायर्ड आई ए एस), एडवोकेट एस एल हर्ष, शिव लाल हर्ष (मधा महाराज), गोपाल दास हर्ष, चंद्रेशकुमार हर्ष, एडवोकेट ओ पी हर्ष (अध्यक्ष) सचिव रविंद्र हर्ष, उपाध्यक्ष मनमोहन हर्ष, ओंकारनाथ हर्ष,डॉ गिरिराज हर्ष गिरिराज हर्ष (कोटड़ी वाले) एडवोकेट प्रेम नारायण हर्ष, सभापति अनुराग हर्ष उपसभापति, राजेन्द्र हर्ष कोषाध्यक्ष रामकुमार हर्ष, समन्वयक गिरिराज हर्ष, सह कोषाध्यक्ष अरुण हर्ष, संयुक्त सचिव नितेश हर्ष एडवोकेट, संयुक्त सचिव विशेष आमंत्रित सदस्य एडवोकेट अवनीश हर्ष, अनंत कुमार हर्ष, रमेश हर्ष को शामिल किया गया है।

इसके अलावा सम्मानित ट्रस्टी गणों के रूप में एडवोकेट दाऊ लाल हर्ष, एडवोकेट गोपाल लाल हर्ष, डॉ राहुल हर्ष , जग मोहन हर्ष, हरी प्रसाद हर्ष, सुरेंद्र हर्ष, आशुतोष हर्ष ,गिरिराज हर्ष, जगदीश हर्ष, मदन मोहन हर्ष,राम किशोर हर्ष ,प्रमोद कुमार हर्ष, गिरिराज हर्ष, निर्मल कुमार हर्ष, ताराचंद हर्ष, बृजराज हर्ष बाबू , महेश व्यास जोगावत, विजय कुमार व्यास ,अशोक कुमार हर्ष, किशन कुमार हर्ष, नारायण दास व्यास, पुरुषोत्तम व्यास व गोरधन हर्ष को शामिल किया गया है।

हर्षोल्लाव तालाब की सफाई क्र पर्यावरण विकसित करेंगे: ओपी हर्ष

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओ पी हर्ष ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा आगामी दिनों में प्राथमिकता के आधार पर मंदिर र परिसर और तालाब के विकास के लिए कार्य योजना बनाकर कार्य किया जाएगा। सबसे पहले तालाब और आसपास के क्षेत्र की सफाई और पर्यावरण संरक्षण को हाथ में लेकर क्षेत्र को हरा भरा करने के लिए पौधे लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके इसके अलावा आसपास के क्षेत्र में अतिक्रमण न हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस मौके पर नवनियुक्त सचिव रविन्द्र हर्ष ने बताया कि जल्द ही तालाब को विकसित करने के लिए सघन अभियान चलाया जाएगा। बड़े पैमाने पर श्रमदान का कार्यक्रम आयोजित कर पुरखों की इस महत्वपूर्ण संपदा को विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। हर्षोल्लाव तालाब को हेरिटैज लुक में लाने के पूरे प्रयास किए जाएंगे।