एनएचएम कार्मिकों के नियमितकरण हेतु कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित के नेतृत्व में शीघ्र होगा “हल्ला-बोल” आंदोलन

प्रशासन स्वास्थ्य

प्रत्येक जनप्रतिनिधि से मुलाकात कर एनएचएम कार्मिकों को नियमित किए जाने की मांग रखी जाएगी

बीकानेर // लंबे समय से नियमितकरण की मांग कर रहे एनएचएम में कार्यरत कार्मिक अब कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में हल्ला-बोल आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं। इसके लिए 4 मई को अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ (एकीकृत) के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष भंवर पुरोहित की अध्यक्षता में एनएचएम में कार्यरत कार्मिको की एक महतवपूर्ण बैठक हुई जिसमें Rajasthan Contractual Hiring to Civil Post Rules 2022 के तहत नियमतिकरण की मांग प्रमुख रूप से रखी गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कैडर वाईज सेवा नियम पूर्ण करवाना व स्क्रीनिंग प्रक्रिया जिनकी पूर्ण हो गई उन्हे नियुक्ति आदेश जारी करना तथ्ज्ञज्ञ जिनकी अवधि पूर्ण हो गई उनकी स्क्रीनिंग प्रक्रिया पूर्ण करना जैसी ही मांग है। सरकार लंबे समय से एनएचएम कार्मिकों की सुनवाई नहीं कर रही है तथा उनकी वाजिब मांगों को अनसुना कर रही है इसलिए अब हल्ला बोल आंदोलन शुरू किया जाएगा।

इस अवसर पर कार्मिकों को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित ने कहा कि बीकानेर जिले से हल्ला बोल कार्यक्रम की शुरूआत की जायेगी जिसमें प्रत्येक जनप्रतिनिधि से मिलकर नियमतिकरण के आदेश जारी करने हेतु मांग रखी जायेगी । यह कार्यक्रम राज्य स्तर पर एक ही दिन सभी जिलो में आयोजित किया जावेगा। अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ (एकीकृत) के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष भंवर पुरोहित ने कहा कि उनका संगठन इन कर्मचारियों के साथ है तथा संघर्ष में पीछे नहीं हटेंगे तथा राज्यभर के कार्मिकों का इस हल्ला बोल कार्यक्रम में सहयोग लिया जाएगा।

इन्होंने भी रखे विचार

मीटिंग में पीएचईडी तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश उपाध्याय ने एकीकृत महासंघ सदैव संविदा कार्मिकों के साथ खड़े होकर कंधे से कंधा मिलाकर नियमितीकरण करवाकर ही सांस लेगा का आह्वान किया। संगठन के दीपक गोदारा, ने कहा कि हमे इस बाबत एकजुट होकर संविदा रूपी इस दंश को समाप्त करना है इसके लिए पूरी टीम तैयार है जो अन्य जिलों मैं वार्ता कर आगे बढ़े। संगठन के ऋषि कल्ला ने कहा कि हमे पूर्व की गलतियों को छोड़कर आगे बढ़ना है व संघर्ष कर सभी को नियमित करवाना है। अरुण बिस्सा ने कहा की महासंघ एकीकृत पर पूर्ण विस्वास है कि वे हमारी नैय्या पर लगाएंगे। बैठक में हरिओमशंकर आचार्य, रविन्द्र आचार्य, अमित जोशी, बसन्त पुरोहित, मनमोहन व्यास, दाउदयाल पुरोहित, स्वाति महात्मा, नारायण भादाणी, अश्विनी व्यास, विकास आचार्य इत्यादि मौजूद थे ।