एयरफोर्स में टैगोर कोचिंग सेंटर 153 प्रशिक्षुओं का हुआ चयन, नागौर के 32 व बीकानेर के 14 चयनित

आसपास

कुचामन की टेगौर कोचिंग ने सर्वाधिक सलेक्शन देने का महारिकॉर्ड बरकरार रखा

कुचामन सिटी // टैगोर कोचिंग सेंटर कुचामनसिटी के एयरफोर्स के प्रथम चरण में 153 प्रशिक्षुओं का एक्स और वाई ग्रुप में चयन हुआ है। इसमें नागौर के 32 व बीकानेर के 14 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।

टैगोर एज्युकेशन ग्रुप चैयरमेन पूरणसिंह रणवां व टैगोर कोचिंग सेंटर निदेशक सुल्तानसिंह कल्याणपुरा ने बताया कि भारतीय एयरफोर्स द्वारा जारी परिणाम में भारत की प्रतिष्ठित टैगोर कोचिंग सेंटर कुचामन के 153 प्रशिक्षुओं का चयन हुआ है जिनमें से 105 एक्स ग्रुप व 48 का वाई ग्रुप में चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि टैगोर कोचिंग ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देशभर में सर्वाधिक सलेक्शन देने का महारिकॉर्ड बरकरार रखा है। 07 मई 2025 बुधवार को भारतीय वायु सेना ने एक्स और वाई ग्रुप लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया था।

देश-प्रदेश के कौने-कौने से आए प्रशिक्षुओं ने गाड़े झंडे

टैगोर कोचिंग सेंटर कुचामन सिटी के निदेशक सुल्तान सिंह कल्याणपुरा ने बताया कि नागौर जिले से 32 प्रशिक्षुओं का चयन (एक्स-21, वाई- 11), बीकानेर जिले से 14 (एक्स-12, वाई- 02), चूरू जिले से 15 (एक्स-12, वाई-3), सीकर जिले से 23 (एक्स-13, वाई- 10), जयपुर जिले से 15 (एक्स-13, वाई- 2), अजमेर जिले से 11 (एक्स-7, वाई- 4), झुंझुनू जिले से 6 (एक्स-4, वाई- 2), जोधपुर जिले से 7(एक्स-3, वाई-4), डीडवाना-कुचामन जिले से 5 (एक्स-3, वाई- 2), करौली जिले से 3 (एक्स-2, वाई- 1)फलौदी जिले से 3 (एक्स-2, वाई- 1),,हनुमानगढ जिले से 3 (एक्स-1, वाई- 2),पाली(एक्स-02),अलवर, बालोतरा, ब्यावर, भरतपुर, बूंदी, डीग, प्रतापगढ और राजसमंद जिले से 1-1 प्रशिक्षुओं का चयन (एक्स-08), टोंक जिले से 3 (एक्स-1, वाई- 2), हरियाणा राज्य से 2 (एक्स-1, वाई- 1) व उत्तर प्रदेश राज्य से 1 प्रशिक्षु (वाई- 1) का चयन हुआ है।

यह है बड़ा कारण

जानकरो कि माने तो एक साथ 153 प्रशिक्षु विद्यार्थियों का एयरफोर्स में चयन होने का सबसे बड़ा कारण कुचामन की टैगोर कोचिंग केंद्र में व्याप्त अनुशासन है। इस कोचिंग सेंटर में प्रशिक्षकों को सेना की तरह अनुशासित तरीके से प्रशिक्षित किया जाता है। यही वजह है कि टैगोर कोचिंग सेंटर की स्थापना से लेकर अब तक हजारों बच्चे सेना में भर्ती हो चुके हैं। इस कोचिंग सेंटर ने हर वर्ष की तरह इस बार भी देश भर के प्रशिक्षुओं को सेना में भर्ती कराया है। इस टैगोर कोचिंग सेंटर के नाम जो रिकॉर्ड है वह पूर्व की भांति इस साल भी बरकरार रहा। यह अपने आप में एक महा रिकॉर्ड है। इसके निर्देशक सुल्तान सिंह कल्याणपुरा कहते हैं कि हमारे यहां जो भी युवा छात्र भर्ती होता है उसे सेना के अनुशासन की तर्ज पर ही ट्रेनिंग दी जाती है और बच्चों में देशभक्ति की भावना भी कूट-कूट कर भरी जाती है तथा उन्हें सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता है इसीलिए उनकी कोचिंग सेंटर के छात्र सर्वाधिक चयनित होते हैं।