कमल सिपानी होंगे बीकानेर बार एसोसिएशन के नए सभापति

प्रशासन

बीकानेर // वरिष्ठ अधिवक्ता कमल सिपानी अब बीकानेर बार एसोसिएशन के नए सभापति होंगे। सोमवार को उन्हें नए सभापति चुना गया। वे पूर्व में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

एडवोकेट राधेश्याम सेवग ने बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता कमल सिपानी को बार का सभापति बनाए जाने का प्रस्ताव वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट कमल नारायण पुरोहित ने रखा। जिसे सभी सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित किया। उसके बाद अधिवक्ताओं ने एडवोकेट सिपानी को फूलमालाओ से लाद दिया। इस मौके पर बार कौंसिल आफ राजस्थान के पुर्व चैयरमेन व सदस्य कुलदीप शर्मा, बार एसोसिएशन बीकानेर के वर्तमान अध्यक्ष विवेक शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता मुमताज अली भाटी, रविकांत वर्मा, दामोदर शर्मा, रतन सिंह राठौड़, सुरेंद्र पाल शर्मा, ओम प्रकाश हर्ष, अविनाश व्यास, कमल नारायण पुरोहित, प्रेमनारायण हर्ष, सोमदत्त पुरोहित, संदीप स्वामी, संजीव जोशी, रणजीत सिंह , राधेश्याम सेवग, तेजकरण सिंह राठौड, हनुमान बिश्नोई व रामकिशन, गोपाल आचार्य, मुकुल तिवाड़ी, जेठाराम मेघवाल, मुकेश कंसारा और अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

बार और बेंच की सामूहिक गोठ कर आए थे चर्चा में

एडवोकेट राधेश्याम सेवग ने बताया कि आपका व्यक्तित्व हमेशा मधुर व मृदुभाषी रहा है। एडवोकेट सिपानी जब अध्यक्ष रहे तो बार व बैंच की पहली बार सामुहिक गोठ का आयोजन हुआ था जो लोगो को आज भी याद है। जब आप अध्यक्ष थे तो सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधिपति के सम्मान में भोज का भी आयोजन किया गया।