कलाशीष में गणगौर माता का सिंजारा कल, ईशर-गणगौर का नगर भ्रमण 31 को

धर्म-कर्म

इंदिरा कॉलोनी के कलाशीष भवन में देर तक गूंज रहे हैं गणगौर के गीत

नागौर // शहर के इंदिरा कॉलोनी स्थित कलाशीष भवन में इन दिनों गणगौर माता के गीत देर रात तक गूंज रहे हैं। यहां पर कॉलोनी सहित आसपास के एरिया की महिलाएं बड़ी संख्या में एकत्रित होकर गणगौर माता की पूजा अर्चना कर रही है। यह आयोजन स्व कलावतीदेवी शंकरलाल बहड़ स्मृति ट्रस्ट इंद्रा कॉलोनी आपकी तरफ से प्रतिदिन हो रहा है।

ट्रस्ट के विश्वनाथ विनायक शंकर ने बताया 30 मार्च को दोपहर 3 बजे गणगौर महोत्सव का गीत गुंजन कार्यक्रम व सिंजारा का कार्यक्रम होगा। जिसमें बाहरी व स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देगे।
इसी क्रम ट्रस्ट के संयोजक आदित्य ने बताया कि 31 मार्च को गणगौर नगर भृमण करेगी जो नगर के विभन्न मार्गो से होती हुई गांधी चौक में राजकीय गणगौर के साथ बख्तसागर जाएगी।

वरिष्ठ ट्रस्टी शिक्षाविद विनेश शर्मा ने बताया नगर कि नागौर की सबसे खूबसूरत व आदमकद गणगौर का पूजन प्रतिदिन शाम 7 बजे से कलाशीष भवन में हो रहा है। अब 31 मार्च को गणगौर माता की सवारी पूरे गाजे बाजे के साथ निकाली जाएगी।