CBSE रिजल्ट में Concept Institute का जलवा, तनमय बोथरा 97.40% के साथ टॉपर

शिक्षा

दक्ष चौधरी दूसरे और सौर्य कालरा तीसरे स्थान पर; 90% से अधिक अंक लाने वाले कई विद्यार्थी, 20 अप्रैल से नए बैच शुरू

बीकानेर // कांता खतुरिया कॉलोनी स्थित Concept Institute ने CBSE परीक्षा परिणाम में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता को साबित किया है। संस्थान के विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि संस्थान का नाम भी रोशन किया।

संस्थान के परिणाम में तनमय बोथरा ने 97.40% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। तनमय ने अपनी सफलता का श्रेय एकाग्रता और सोशल मीडिया से दूरी को दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत और फोकस से सफलता जरूर मिलती है।

दक्ष चौधरी ने 97.20% अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, वहीं सौर्य कालरा ने 96% अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में अधिशा सक्सेना, दिविजा सिंह, कपिल सारस्वत, दर्श जिंझा, तनु और नंदिनी कुमारी वर्मा सहित कई छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

संस्थान की इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया गया। Concept Institute में स्टेबल एजुकेशन सिस्टम, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, अनुभवी फैकल्टी और प्रत्येक विद्यार्थी पर व्यक्तिगत ध्यान दिया जाता है। साथ ही लाइब्रेरी, नियमित डाउट सॉल्विंग क्लासेस और कमजोर विद्यार्थियों के लिए “सारथी प्रोग्राम” जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

संस्थान के निदेशक भूपेंद्र मिद्धा ने बताया कि कक्षा 7वीं से 10वीं और 11वीं (IIT-JEE/NEET) के नए बैच 20 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं, जिनके लिए रजिस्ट्रेशन जारी है। अधिक जानकारी के लिए 9928111865 पर संपर्क किया जा सकता है।